फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

Mon, 26 Oct 2015 05:53 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
जरायम की दुनिया में कुख्यात अपराधियों की फेहरिस्त में ये सितारे भी हैं, जिनमें किसी ने अपनी पत्नी तो किसी ने प्रेमिका को मार डाला।
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

2 of 11
एकेडमी अवॉर्ड विनर गिग यंग ने पांच शादियां की थीं, जिनमें से आखिरी बीवी की उसने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यंग ने खुद को भी गोली मार ली थी। उसने ऐसा क्यों किया ये दुनिया के लिए अब तक रहस्य बना हुआ है। यंग के फैन्स मानते हैं कि हत्या और आत्महत्या की इस वारदात को संभवता निजी मामले की वजह से अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

3 of 11
पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी ओजे सिम्पसन पर पत्नी और दोस्त की हत्या के आरोप में मुकदमा चला लेकिन सिम्पसन को बरी कर दिया गया। लेकिन ज्यादातर लोग अब भी मानते हैं कि सिम्पसन ने ही अपनी पत्नी और दोस्त की हत्या की थी।

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

4 of 11
साल 2012 तक जोवान बेल्चर नेशनल फुटबॉल लीग का जाना-मान खिलाड़ी रहा। बेल्चर ने अपने चाहने वालों तो तब निराश कर दिया जब उसने अपनी प्रेमिका कसेंड्रा परकिन्स को कहासुनी करने पर मार दिया। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली और एक बच्ची को अनाथ छोड़ गया।
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

5 of 11
ब्लेड रनर ऑस्कर पिक्टोरियस ने साल 2013 में अपनी गर्लफ्रेंड को उसके घर में उस दिन गोली मार दी जब दुनिया में लोग प्यार के इजहार का दिन यानी वैलेंटाइन डे मना रहे थे। सालभर चले मुकदमे में अदालत ने पिक्टोरियस को गैर इरादत हत्या का दोषी माना।
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

6 of 11
फुटबॉल खिलाड़ी राए कैरथ ने साल 1999 में अपनी गर्भवती महिला मित्र को सुपारी देकर शूट करवा दिया। यही नहीं, कैरथ ने बाद में जख्मी महिला को गाड़ी में बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कैरथ अभी जेल में हैं और साल 2018 में रिहा होने के लिए इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

7 of 11
आर एंड बी ग्रुप के रसेल नील को उसके फेमस गाने 'आई लाइ द वे' के लिए अच्छी-खासी शोहरत मिली थी। साल 2014 में नील ने पत्नी की हत्या कर दी और खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया। उसने पत्नी को चाकू घोंपकर मारा था। नील के दो बच्चे थे, दोनों की परवरिश के लिए उसकी सास के हवाले कर दिया गया था।

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

8 of 11
अमेरिकी एक्टर माइकल जेस को एफएक्स ड्रामा, द शील्ड में उसके काम के लिए जाना जाता है। मई 2014 में जेस ने अपनी पत्नी की हत्या की बात कबूली थी। बाद में जेस पर मुकदमा चला और उसे दोषी पाया गया।

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

9 of 11
रॉबर्ट ब्लेक को उसकी दूसरी पत्नी बोनी ली बेकली की हत्या के जुर्म में साल 2001 में बरी कर दिया गया था। बाद में साल 2005 में उसे बोनी ली बेकली की मौत का जिम्मेदार माना गया। एक अन्य न्यायपीठ ने रॉबर्ट को बेकली के बच्चों को 30 मिलियन डॉलर की राशि देने को कहा।

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

10 of 11
पुलिस के मुताबिक उभरते हुए रैपर अर्ल हेस ने साल 2014 में अपनी पत्नी स्टेफनी मोस्ले की गोली मारकर हत्या कर दी थी और बाद में खुदकुशी भी कर ली। स्टेफनी मोस्ले प्रोफेशनल डांसर थीं और वीएच1 की सीरीज 'हिट द फ्लोर' में खूब पसंद की गई थीं।

विज्ञापन

इन सितारों ने अपनी बीवियों और गर्लफ्रेंड को ही मार डाला

11 of 11
कैनेडियन प्रोफेशनल रेस्लर क्रिस बेनोइट ने साल 2007 में जॉर्जिया स्थित अपने घर में पत्नि और बेटे की हत्या कर दी थी। दो दिन बाद बेनॉइट ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

सोर्स-वंडर्सलिस्ट.कॉम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें