फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
1 of 13
राजस्थान की पहचान अपनी समृद्ध परंपरा और एतिहासिक किलों और महलों के कारण भी है। राजस्थान के प्रसिद्ध राजे रजवाडों के ये किले हर किसी को अपनी ओर खींचते हैं। ऐसा ही एक किला है चित्तौडगढ़ किला। जानिए इसकी खासियतें।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

2 of 13
चित्तौडगढ़ के किले को चित्तौडगढ़ का दुर्ग भी कहा जाता है। मौर्य वंश के शासकों द्वारा बनवाए गए इस किले को भारत का सबसे विशाल किला माना जाता है।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

3 of 13
पहाड़ की शिला पर बने इस विशाल किले की भव्यता दूर से देखते ही बनती है। धरती से लगभग 120 मीटर की ऊंचाई पर बने इस किले को सातवीं शताब्दी में बनवाया गया था।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

4 of 13
बताया जाता है इस किले पर तीन बार आक्रमण किया गया। पहली बार अलाउद्दी खिलजी ने 1303 में। उस समय इस पर राजपूत राजाओं का शासन था। खिलजी इस किले को नहीं भेद पाया।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

5 of 13
कहा जाता है कि इस किले का उपयोग आठवीं से सोलहवीं सदी तक मेवाड़ पर राज करने वाले गहलोत और सिसोदिया राजाओं ने अपने निवास के रूप में किया। उनके बाद 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह अकबर ने इस पर अपना कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

6 of 13
इसके बाद 1535 में गुजरात के शासक बहादुर शाह और तीसरी बार मुगल बादशाह अकबर ने इस पर आक्रमण किया। केवल अकबर ही इस किले को भेद कर इस पर अपना आधिपत्य जमाने में सफल हो पाया।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

7 of 13
किले कि विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह कुल 10 किलोमीटर की परिधि में फैला है। जिसमें प्रवेश के कुल सात दरवाजे हैं।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

8 of 13
इस किले के अंदर खूबसूरत नक्काशी और भारतीय आधिपत्य कला का शानदार नमूना देखने को मिलता है।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

9 of 13
कुल 700 एकड़ में फैले इस किले में कई चीजें ऐसी हैं जो इसका महत्व और बढ़ा देती हैं। जैसे पदि्मनी महल। दुर्ग परिसर के बीच एक छोटे सरोवर के निकट स्थित यह महल बहुत ही खूबसूरत है।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

10 of 13
इसी मंदिर के नजदीक भगवान सूर्य को समर्पित एक अन्य ऐतिहासिक मंदिर है, यह मंदिर है कालिका माता का मंदिर, आठवीं सदी के इस सुंदर छोटे मंदिर का स्थापत्य देखते ही बनता है। इस विशाल दुर्ग के दक्षिणी परिसर में कुंभश्याम मंदिर बना हुआ है। यह मीरा बाई का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिर है।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

11 of 13
इसी मंदिर के नजदीक विजय स्तंभ भी बना हुआ है। यह नौ मंजिला शानदार टॉवर राणा कुभा ने 1437 में मालवा के सुल्तान पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रतीक के तौर पर बनवाया था। किले की खास बात ये है कि यहां जैन धर्म के भी कई प्राचीन मंदिर हैं। जिनकी विशेष मान्यता है।

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

12 of 13
किले के बाहर से चित्तौडगढ़ शहर का नजारा कुछ इस कदर खूबसूरत दिखाई देता है।
विज्ञापन

700 एकड़ में फैला है ये किला, खूबियां जानकर उड़ जाएंगे होश

13 of 13
खास बात ये है कि इतने शानदार किले को देखने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से कोई खास कीमत नहीं ली जाती। किराया मात्र दस रुपये है और अगर आप कैमरा साथ ले जाते हैं तो उसके लिए 25 रुपये अलग से अदा करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें