फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की की प्रेम कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया, पति को पुलिस यूं बचाकर ले गई

Wed, 26 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
love marriage
कई तरह की लव स्टोरी सुनी होंगी, लेकिन ऐसी नहीं। इस लड़की की प्रेम कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया कि उसे और उसके पति को पुलिस को बचाकर ले जाना पड़ा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
love marriage
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। जिला कोर्ट में सुरक्षा की मांग को लेकर आए प्रेमी-प्रेमिका परिवार के डर से एक वकील के चैंबर में छिप गए। प्रेमी जोड़ा 4 घंटे तक वकील के चैंबर में मेज के नीचे छिपा रहा। इस बीच पुलिस को फोन कर मदद मांगी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़े को वहां से निकालकर अपने साथ ले गई और सभी देखते ही रह गए। 
विज्ञापन

3 of 6
love marriage
जानकारी अनुसार खारवन निवासी गौरव और देवधर निवासी अनुराधा ने बीती 21 जुलाई को गधौली स्थित दुर्गा मंदिर में प्रेम विवाह किया था। सोमवार को वे पुलिस सुरक्षा लेने के लिए जिला कोर्ट आए थे। दोपहर के समय उन्हें किसी ने सूचना दी कि लड़की के परिजन उन्हें मारने के लिए घूम रहे हैं। परिजनों से बचने के लिए वे एक वकील के चैंबर में छिप गए। 

4 of 6
love marriage
हुडा चौंकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। लड़का लड़की वकील के चैंबर में जरूर थे। उनसे पूछा गया कि किसी से कोई डर है या धमकाया है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आने की सूचना मिली थी। जोड़े की बात सुनने के बाद पुलिस टीम ने परिजनों को भी तलाश की। उन्हें समझा दिया कि कानून हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। यदि किसी को दिक्कत है तो पुलिस को शिकायत करे या फिर कोर्ट के सामने अपनी बात रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
love marriage
हुआ यूं कि लड़की की एक साल पहले अपनी मौसी की जेठानी के बेटे गौरव से मुलाकात हुई। प्यार परवान चढ़ा और दोनों शादी के लिए घर से भाग निकले। 21 जुलाई की रात को घर से फरार हुए तो 22 को दुर्गा मंदिर में शादी रचा ली। अब दोनों को परिवार से खतरा था। इसलिए सोमवार 24 जुलाई को कोर्ट से प्रोटेक्शन के लिए अपील करनी थी। मगर इसकी भनक परिजनों का लग गई। परिजन कोर्ट परिसर के सभी गेट पर उन्हें ढूंढते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
love marriage
किसी तरह बचते हुए प्रेमी जोड़ा वकील के पास पहुंच गया। लड़की के परिजन जैसे ही वहां पहुंचे, वे दोनों वकील के चैंबर में ही मेज के नीचे छिप गए। वहीं से उन्होंने महिला हेल्प लाइन पुलिस कंट्रोल में फोन कर हेल्प मांगी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें वहां से निकाल कर ले गई। पुलिस सुरक्षा में प्रेमी जोड़े को सेशन जज जगदीप जैन की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज ने उन्हें प्रोटेक्शन देते हुए सेफ हाउस भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें