लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे बिहार में परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसमें आम लोगों के साथ-साथ राजनेता भी शामिल हैं। लेकिन हाल में आए विधानसभा चुनाव के नतीज़ों से सत्तापक्ष और विपक्ष के खेमों में छठ को लेकर उत्साह अलग-अलग है।
विज्ञापन
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
2 of 11
बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज़ करने वाले राजद-जदयू और कांग्रेस के महागठबंधन के सदस्यों के लिए इस साल का छठ ख़ास बन गया है।
विज्ञापन
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
3 of 11
इस महापर्व में नए रंग और जोश भरने का श्रेय बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री
राबड़ी देवी को जाता है। वो 1997 में पहली बार बिहार की मुख्यमंत्री बनीं।
इतने बड़े पद पर बैठने के बाद भी वो किसी सामान्य महिला की तरह छठ पूजा
करती रहीं। इसके बाद से इस लोकपर्व से सत्ता की चमक जुड़ गई।
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
4 of 11
इस बार लालू यादव के घर पर छठ पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां के साथ छठ पर्व मनाती ये तस्वीरें मीसाभारती ने अपने फेसबुक पेज पर डाली हैं।
विज्ञापन
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
5 of 11
राबड़ी देवी के घर छठ पर्व मनाए जाने के दौरान लालू यादव के सबसे छोटे और लाड़ले दामाद और सपा प्रमुख मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे। उनकी पत्नी और लालू की छोटी बेटी राजलक्ष्मी भी छठ मनाने पिता के घर पहुंची।
विज्ञापन
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
6 of 11
चारा घोटाला में लालू प्रसाद का नाम सामने आने के बाद राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री पद संभाला था। वो बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। इसके बाद छठ की राजनीतिक ब्रांडिंग जमकर हुई।
विज्ञापन
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
7 of 11
राबड़ी सरकार के कई मंत्री छठ करने में गंगा घाट से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक मुख्यमंत्री का सहयोग करने में लगे रहते थे।
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
8 of 11
साल 2005 में लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की हार हुई और राबड़ी देवी के इस्तीफे से उनके पटना आवास में छठ की रौनक फीकी पड़ गई।
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
9 of 11
लालू प्रसाद के रेल मंत्री बन जाने के बाद राबड़ी देवी उनके दिल्ली स्थित घर में ही छठ मनाने लगीं। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली शानदार जीत के बाद राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास में छठ की पुरानी रौनक लौट आई है।
जीत के बाद लालू के घर भव्य अंदाज में मना छठ पर्व, देखें तस्वीरें
10 of 11
लालू प्रसाद कहते हैं, "सूर्य भगवान साक्षात देवता हैं, ये राष्ट्रीय पर्व की तरह है जिसे बिहारी भाइयों ने देश भर में पहुँचाया है। इस पर्व को मुसलमान भी मनाते हैं। हम लोगों ने सालों पहले ये त्योहार पटना के पहलवान घाट पर करना शुरू किया था।"