फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

विज्ञापन
1 of 7
विवादित बयान देने वालों की अगर कोई लिस्ट तैयार की जाए तो शायद उसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पहले स्थान पर रहें। दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी को कालिया नाग कहने वाले लालू यादव इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं।
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

2 of 7
इस कड़ी में दूसरा नाम हैं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी। सत्ता से हटाने के कारण मांझी कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को रावण तक कह चुके हैं। सीएम रहने के दौरान तो उन्होंने एक बार भ्रष्ट अधिकारियों के हाथ काट देने तक का बयान दे डाला था। बिहार में बाढ़ आने के दौरान उन्होंने खुद का उदाहरण देकर लोगों को चूहे खाने की नसीहत दे डाली थी। केन्द्र से तकरार हुई तो केन्द्रीय मंत्रियों को बिहार में न घुसने देने की चेतावनी तक दे डाली थी। बिहार में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मांझी ने कहा, 'आप जवान आदमी बाहर चले जाते थे और साल भर बाद आते थे। आपकी पत्नी यहां घर पर क्या करती थी... यह सोचने की बात है।'
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

3 of 7
बिहार में सत्तारूढ़ जेडीयू के अध्यक्ष शरद यादव भी ‌अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने संसद में केरल की महिलाओं के सांवले रंग पर ऐसा बयान दिया कि उनकी जमकर आलोचना हुई। इस दौरान संसद में जब स्मृति ईरानी ने उनके बयान से नाराजगी जताई तो उन्होंने यह तक कह डाला कि 'तुम क्या हो मैं जानता हूं।' इसके अलावा पदम पुरस्कारों पर उन्होंने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि 'पद्म पुरस्कार बेईमान और व्यवस्था से जुड़े लोगों को ही मिलता है'।

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

4 of 7
बिहार भाजपा के बड़े नेता और केन्द्रीय मंत्री गिरीराज किशोर भी अपने बड़बोलेपन के कारण चर्चाओं में रहते हैं। लोकसभा चुनावों से पूर्व उनके मोदी के विरोधियों को पाकिस्तान भेजने के बयान पर बड़ा हल्ला मचा था। हाल ही में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया कि अगर उनका रंग गोरा न होता तो राजीव गांधी उनसे शादी नहीं करते। इस बयान के चलते उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की डांट भी खानी पड़ी।
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

5 of 7
पूर्व आरजेडी सांसद और लालू के खासमखास रहे पप्पू यादव भी अपने विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने यह बयान दिया था कि देश में कानून व्यवस्‍था की हालत वेश्या से भी बदतर है। आज देश का कानून पूंजीपतियों की रखैल बनकर रह गया है। हाल ही में उन्होंने बयान दिया कि राजनीतिज्ञ निहायत ही गिरे हुए होते हैं मेरा बस चले तो उन्हें जहां मिले गोली मार दूं। वो यहीं नहीं रुके और बोले कि रास्ते में नाग मिले तो उसे छोड़ दो लेकिन पॉलीटिशियन मिले तो उसे मत छोड़ना।
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

6 of 7
एनडीए की केन्द्र और बिहार में सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने यह कहकर हंगामा खड़ा कर दिया था कि नीतीश कुमार चेहरा बदलकर अनंत सिंहह जैसे लोगों से अपना काम निकालते रहे हैं। काम निकल जाने के बाद उन्हें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं रहती। उन्हें समझ लेना चाहिए कि यह कौम चूडियां पहनकर नहीं बैठी। यह नीतीश कुमार की छाती भी तोड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये 7 हैं बिहार के कंट्रोवर्सी किंग, मुंह खोलते ही करा देते हैं बवाल

7 of 7
पूर्व डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी को यूं तो सभ्य नेता माना जाता है लेकिन कई बार उनकी जुबान भी बहक जाती है। हाल ही में उन्होंने एक चुनावी सभा में लालू को विभीषण कह डाला। इससे पूर्व भी वह लालू को ऐसा हनुमान कह चुके हैं जो अपनी लंका में खुद आग लगाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें