हमारे देश में सोना खरीदना शगुन माना जाता है और लोग इसकी खरीदारी भी खूब करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये सोना आता कहां से है। कौन है जो ये सोना निकालता है? आइए जानते हैं सोना निकालने वाली दुनिया की दस सबसे बड़ी कंपनियों के बारे में।
विज्ञापन
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
2 of 11
बैरिक गोल्ड (Barrick Gold)- यह दुनिया में सबसे अधिक सोना निकालने वाली कंपनी है। 2013 में इसने 222.9 टन सोना निकाला था, जबकि 2014 में यह घटकर सिर्फ 194.4 टन रही रह गया। इसका कारोबार ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका में फैला हुआ है।
विज्ञापन
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
3 of 11
न्यूमॉन्ट (Newmont)- जब भी सोना निकालने वाली बड़ी कंपनियों की बात होती है तो न्यूमॉन्ट दूसरे स्थान पर आती है। 2013 में कंपनी ने 157.5 टन सोना निकाला था, जबकि 2014 में कंपनी ने 151.2 टन सोना निकाला है। इस कंपनी का कारोबार उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और अफ्रीका में है।
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
4 of 11
एंग्लोगोल्ड (AngloGold)- एंग्लोगोल्ड कंपनी दुनिया भर में सोना निकालने के मामले में तीसरे नंबर पर है। 2013 में कंपनी ने 127.7 टन सोना निकाला था, जबकि 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 136.9 टन हो गया। यह दक्षिण अफ्रीका की कंपनी है, जिसका कारोबार अमेरिका, तंजानिया, दक्षिण अफ्रीका, नामिबिया, माली, गुईनिया, घाना, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना में है।
विज्ञापन
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
5 of 11
गोल्डकॉर्प (Goldcorp)- इन तीनों कंपनियों के बाद नंबर आता है गोल्डकॉर्प कंपनी का, जिसने 2013 में 82.9 टन सोना निकाला था और 2014 में 89.3 टन सोना निकाला था। उत्तरी अमेरिका, केंद्रीय अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में इस कंपनी की सोने की खानें हैं।
विज्ञापन
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
6 of 11
किनरोस (Kinross)- दुनिया की पांचवी कंपनी है किनरोस, जो सोना निकालती है। 2013 में कंपनी ने 77.7 टन सोना निकाला था, जबकि 2014 में 80.4 टन सोना निकाला था। ब्राजील, चिली, इक्वाडोर, रूस और अमेरिका में यह कंपनी सोने का कारोबार करती है।
विज्ञापन
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
7 of 11
नवोई (उजबेक) [Navoi (Uzbek)]- इस कंपनी ने 2013 में 70.5 टन सोना निकाला था, जबकि 2014 में 73.0 टन सोना निकाला है।
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
8 of 11
न्यूक्रेस्ट (Newcrest)- दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी सोना निकालने वाली कंपनी है न्यूक्रेस्ट। इसने 2013 में 73.5 टन सोनना निकाला था, जबकि 2014 में यह कम होकर 72 टन पर आ गया। इस कंपनी की ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गुईनिया में सोने की खानें हैं।
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
9 of 11
गोल्ड फील्ड्स (Gold Fields)- गोल्ड फील्ड्स भी सोना निकालने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है, जिसने 2013 में 58.1 टन सोना निकाला था। 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 62.6 टन हो गया। यह कंपनी दक्षिण अफ्रीका, घाना, ऑस्ट्रेलिया और पेरू में कारोबार करती है।
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
10 of 11
पॉलियुस गोल्ड (Polyus Gold)- इस कंपनी ने 2013 में 51.3 टन सोना निकाला था, जो 2014 में कम होकर 50.8 टन रह गया। यह मॉस्को की कंपनी है, जो रूस और कजाकिस्तान में सोना निकालने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है।
वो 10 बड़े 'ठिकाने', जहां बोरियां भर-भर कर निकलता है सोना
11 of 11
सिबान्ये गोल्ड (Sibanye Gold)- सिबान्ये गोल्ड दुनिया की दसवीं सोना निकालने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। 2013 में इस कंपनी ने 44.5 टन सोना निकाला था, जो 2014 में बढ़कर 50.1 टन हो गया। इस साल में हुई ये सबसे अधिक बढ़ोत्तरी है।