बिहार चुनाव खत्म होने के बाद ही मोदी सरकार ने लोगों
को महंगाई की मार झेलने पर मजबूर कर दिया है। सरकार ने कुछ ऐसी घोषणाएं की
हैं, जिनका असर सीधा आपकी जेब पर पड़ेगा। आइए जानते हैं मोदी सरकार की इन
घोषणाओं से क्या-क्या महंगा हो गया है।
विज्ञापन
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
2 of 10
जो लोग ट्रेन से सफर करते हैं, वह अगर कंफर्म टिकट कैंसल कराते हैं, तो उस पर पहले के मुकाबले दोगुनी कटौती होगी। यह नई व्यवस्था 12 नवंबर से शुरू होगी। 48 घंटे से लेकर 12 घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 75 फीसदी किराया ही वापस होगा, जबकि 12 से लेकर चार घंटे पहले तक टिकट रद्द कराने पर 50 फीसदी किराया ही मिलेगा।
विज्ञापन
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
3 of 10
गैस सब्सिडी को लेकर भी सरकार की तरफ से एक बड़ा संकेत दिया गया है। इसके तहत जल्द ही ऐसे लोगों से गैस सब्सिडी छीन ली जाएगी, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि अमीरों को गैस सब्सिडी नहीं मिलेगी, उन्हें बाजार भाव पर ही गैस लेनी होगी।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
4 of 10
सरकार ने 0.5 फीसदी स्वच्छता सेस लगा दिया है, जिसका सीधा असर सर्विस टैक्स पर बढ़ा दिया है। इसकी वजह से सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसकी वजह से क्या-क्या चीजें होंगी महंगी।
विज्ञापन
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
5 of 10
सेस की वजह से सर्विस टैक्स बढ़ गया है, इसलिए अब हर वो सुविधा महंगी हो जाएगी, जिसमें सेवा कर लगता है। इसका सबसे अधिक असर आपकी ट्रेन और हवाई टिकट पर पड़ेगा, क्योंकि वहां भी सर्विस टैक्स लगता है।
विज्ञापन
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
6 of 10
इससे आपके फोन के बिल पर भी असर पड़ेगा। सर्विस टैक्स की बढ़ी हुई दर पर ही आपको अपने फोन का बिल नए सर्विस टैक्स के साथ चुकाना होगा।
विज्ञापन
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
7 of 10
अगर आपको रेस्टोरेंट में खाने जाना है तो पहले से जान लें कि आपका बिल अब पहले के मुकाबले अधिक आएगा। मतलब इसका असर न सिर्फ आपकी जेब पर हुआ है, बल्कि आपके पेट से भी जुड़ा है।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
8 of 10
अगर आपने होम लोन लिया है या फिर होम लोन लेने की तैयारी में हैं तो आपके लिए सेस में की गई ये बढ़ोतरी एक बुरी खबर है। क्योंकि इसका असर सीधा आपकी ईएमआई पर पड़ेगा। इसकी वजह से होम लोग की ईएमआई बढ़ जाएगी।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
9 of 10
डीजल पेट्रोल पर उत्पाद लगने वाले उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है। डीजल के उत्पाद शुल्क में 40 पैसे और पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 1.60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
इस दिवाली बहुत कुछ हो गया है महंगा, जानिए क्या-क्या
10 of 10
इस बढ़ोतरी की वजह से पेट्रोल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क अब 5.46 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 7.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। साथ ही डीजल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 4.26 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 4.66 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।