फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

विज्ञापन
1 of 12
नौकरी शुरू करते ही सभी के मन में ये ख्याल जरूर आता है कि कैसे पैसे बचाएं और कैसे खर्च करें। इस स्थिति में सही जानकारी न होने के कारण बहुत से लोग पैसे इधर-उधर खर्च करते हैं, जिनका भविष्य में कोई फायदा नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे फैसलों के बारे में जो आपको 30 साल का होने से पहले ले लेने चाहिए।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

2 of 12
1- पैसे जमा करना- पैसे जमा करने में अक्सर लोग सोचते हैं कि बाद में बुढ़ापे कि लिए पैसे जमा कर लेंगे। ऐसा न करें, क्योंकि जितनी जल्दी पैसे जमा करेंगे उतना ही आपको अधिक फायदा होगा। अगर आप कम उम्र में ही पैसे जमा करते हैं, तो भविष्य में आप काफी अधिक पैसे जुटा सकते हैं। ऐसा होता है कंपाउंड इंटरेस्ट के कारण, क्योंकि कंपाउंड इंटरेस्ट के तहत आपके पैसों पर मिले ब्याज पर भी साल दर साल ब्याज मिलता है।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

3 of 12
उदाहरण से समझें- अगर आप 25 साल के 34 साल की उम्र तक (यानी 10 साल तक) हर महीने 10 हजार रुपए जमा करें (1 लाख), तो 65 साल की उम्र होने पर ये पैसे 1.28 करोड़ रुपए हो जाएंगे। वहीं दूसरी ओर, अगर आप 35 साल से 65 साल की उम्र तक (यानी 30 साल तक) 10 हजार रुपए हर महीने जमा करें (3 लाख), तो आपके पैसे बढ़कर सिर्फ 46.48 लाख रुपए ही होंगे। यहां ब्याज दर 14 प्रतिशत मानी गई है। ऐसे में आप फर्क खुद ही देख सकते हैं।

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

4 of 12
2- घर- हर किसी का सपना होता है कि उसका अपना एक घर हो। 30 साल की उम्र तक पहुंचने से पहले ही आपको यह भी फैसला कर लेना चाहिए कि आप एक किराए के घर में रहना चाहते हैं या फिर अपना खुद का घर लेना चाहते हैं। अगर आप घर लेना चाह रहे हैं तो पहले यह ध्यान रखें कि होमलोन लेने के बाद जो आपकी ईएमआई बनती है, वह आपकी सैलरी के 20-25 प्रतिशत से अधिक न हो, वरना आपके अन्य खर्चों के चलते होम लोन की किस्त छूट भी सकती है।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

5 of 12
3- जीवन बीमा- भगवान न करे कि आपकी अचानक मौत हो, लेकिन जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। ऐसे में जीवन बीमा 30 साल की उम्र पूरी होने से पहले ही ले लें। जीवन बीमा लेते हुए ऐसी बीमा योजनाओं को महत्व दें, जिनके तहत आपके बाद आपके बच्चों और परिवार को अधिक से अधिक फायदा पहुंच सके। ध्यान रखें कि बीमा एक खर्च है, न कि निवेश। ऐसे में कम रिटर्न वाली योजनाओं के झांसे में न आएं और रिसर्च जरूर कर लें।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

6 of 12
4- मेडिकल इंश्योरेंस- सिर्फ जीवन बीमा करवा लेना ही काफी नहीं होता। अगर कभी आपके साथ कोई दुर्घटना हो गई आपको कोई ऐसी बीमारी हो गई जिसके चलते आपको कई दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा, तो इसमें काफी अधिक पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में अपना और अपने परिवार का मेडिकल इंश्योरेंस जरूर करवाएं। अगर आपकी कंपनी की तरफ से आपको ये सुविधा मिली हो, तो भी एक अन्य मेडिकल इंश्योरेंस प्लान जरूर ले लें।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

7 of 12
5- आपातकाल के लिए पैसे- कई बार पैसों की कुछ इमरजेंसी होने के कारण आपका बजट बिगड़ जाता है। ऐसे में एक 3-6 महीनों की खर्चों (ईएमआई समेत) का एक इमरजेंसी फंड बना लें और उसमें से पैसे सिर्फ तभी निकालें, जब कोई इमरजेंसी हो। ध्यान रखें, इमरजेंसी का मतलब  नई कार खरीदना या नया मोबाइल खरीदना नहीं है

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

8 of 12
6- करियर- ऐसा कई बार होता है कि आप किसी एक नौकरी से संतुष्ट नहीं होते और नौकरियां बदलते रहते हैं। ऐसे में खुद को थोड़ा समय दें और रिसर्च करके जानने की कोशिश करें कि आपको किस नौकरी में खुशी मिलती है और साथ ही कौन सी नौकरी आपकी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सकती है। नौकरी बदलने से यहां मतलब कंपनी बदलने से नहीं, बल्कि जॉब लाइन (इंजीनियर से टीचर या डॉक्टर से एक्टर आदि) बदलने से है।

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

9 of 12
7- पैसे जमा करना- अधिक से अधिक पैसे जमा करने के दो तरीके हैं, पहला तो ये कि खर्चों को बहुत कम करके अपने पैसे बचाएं और दूसरा कि अपनी कमाई (सैलरी या मुनाफा) बढ़ाने की कोशिश करें। हालांकि, पैसे जमा करने का दूसरा तरीका ही बेहतर है, क्योंकि जिंदगी में रोजाना होने वाले खर्चे (जैसे-किराया, पेट्रोल, बिजली, सब्जी, महंगाई) आपको पहले वाले तरीके से पैसे जमा करने में मुसीबत पैदा करेंगे।

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

10 of 12
8- रिटायरमेंट प्लानिंग- बहुत से लोग रिटायरमेंट के लिए सही से तैयारी नहीं कर पाते। कुछ लोग इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाते कि रिटायरमेंट के समय उन्हें कितने पैसों की जरूरत होगी और कुछ लोग रिटायरमेंट के लिए पैसे काफी देर से जमा करना शुरू करते हैं। रिटायरमेंट के लिए 30 साल का होने से पहले ही पैसे जमा करना शुरू कर देना एक अच्छा विकल्प है। बुढ़ापे में अपने बच्चों की कमाई पर निर्भर न रहें, समय से पैसे जमा करना शुरू कर दें।

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

11 of 12
9- कर्ज मुक्त होना- 30 साल का होने से पहले ही कर्ज से मुक्त हो जाना चाहिए। देश में बहुत से लोग हैं, जो कर्ज में डूबे हैं, लेकिन अगर आप 30 साल की उम्र तक अपने कर्ज से मुक्त नहीं भी हो पाते हैं तो कोशिश करें ये बहुत कम हो सकें, क्योंकि शादी और बच्चों की जिम्मेदारी आ जाने के बाद खर्चे बढ़ते ही हैं। इसके बाद कर्ज निपटाने में और अधिक दिक्कत होती है।
विज्ञापन

30 साल का होने से पहले ही कर लें ये 10 फैसले, वरना पछताएंगे

12 of 12
10- बच्चों की शिक्षा और शादी- बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए भी 30 साल का होने से पहले ही प्लान कर लें। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो भी आप ये प्लान कर सकते हैं। इससे आप अपने होने वाले बच्चों की शिक्षा और शादी के लिए अधिक पैसा जमा कर सकेंगे, जिससे आपको भविष्य में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें