फोर्ब्स मैगजीन की तरफ से 40 साल से कम उम्र के कारोबारियों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिमसें फेसबुक के 31 वर्षीय सीईओ मार्क जुकरबर्ग 44.1 अरब की संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं। मार्क जुकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 में हुआ था। होश संभालने के बाद उन्होंने जब पहली बार स्टार वार्स फिल्म देखी, तो उन्हें उस फिल्म से प्यार हो गया। पढ़िए इनके जन्म से अब तक की पूरी कहानी, कैसे शुरू हुआ और सफल हो गया फेसबुक।
विज्ञापन
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
2 of 15
जब मार्क 10 साल के हुए तो उन्होंने अपने पिताजी का कम्प्यूटर देखा और उसे सीखना चाहा। अपने तेज दिमाग की बदौलत जुकरबर्ग एक ऐसा प्रोग्राम बनाने में सफल रहे, जिसका इस्तेमाल करके उन्होंने अपने पिता के ऑफिस के कम्प्यूटर को अपने घर के कम्प्यूटर से जोड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। इस प्रोग्राम का नाम जुकनेट (ZuckNet) रखा था।
विज्ञापन
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
3 of 15
11 साल की उम्र में उन्होंने एक प्रोग्रामिंग के ट्यूटर से ट्यूशन लेना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने C++ प्रोग्रामिंग की किताब पढ़ी। इसके बाद उन्होंने जितना सीखा था, उसके हिसाब से एक गेम बनाया।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
4 of 15
इसके बाद जुकरबर्ग का ट्रांसफर लोकल हाई स्कूल से प्राइवेट स्कूल में कर दिया गया। वहां उन्होंने अपने दोस्त एडम डी एंग्लो से भी प्रोग्रामिंग सीखी। जुकरबर्ग ने लेटिन, ग्रीक और हेब्र्यू भाषा भी सीखी।
विज्ञापन
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
5 of 15
जुकरबर्ग ने इसके बाद एक ऐसा प्रोग्राम बनाया जो किसी इंसान की म्यूजिक के प्रति रुचि को पहचानता था। माइक्रोसॉफ्ट ने जुकरबर्ग के इस प्रोग्राम के लिए 1 मिलियन डॉलर (करीब 6.5 करोड़ रुपए) देने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
6 of 15
अपनी इन सफलताओं के बाद जुकरबर्ग जा पहुंचा हारवर्ड यूविवर्सिटी। यूनिवर्सिटी में उन्होंने एक ऐसी वेबसाइट बनाई, जिसकी मदद से छात्र ऐसी क्लास चुन सकते थे, जहां वे एक साथ पढ़ सकें। इस वेबसाइट का नाम उन्होंने कोर्समैच (CourseMatch) रखा था।
विज्ञापन
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
7 of 15
जुकरबर्ग ने इसके बाद एक और वेबसाइट बनाई, जिसका नाम फेसमैश (Facemash) रखा। इसके जरिए छात्र लड़कियों में तुलना करते थे कि कौन अधिक हॉट है। आपको बता दें कि मजह 4 घंटों के अंदर ही फेसमैश वेबसाइट पर इतना अधिक ट्रैफिक हो गया कि कैंपस का इंटरनेट ही ठप हो गया।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
8 of 15
इस वेबसाइट को बनाने के कुछ समय बाद ही जुकरबर्ग ने दफेसबुकडॉटकॉम (thefacebook.com) नाम की वेबसाइट बनाई। इनके साथ एक को-फाउंडर एडवार्डो जुड़े और दफेसबुक में 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 10 हजार डॉलर का निवेश किया।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
9 of 15
वेबसाइट धीरे-धीरे इतनी बड़ी हो गई कि उसके 10,000 यूजर हो गए, जिसके लिए जुकरबर्ग 85 डॉलर हर महीने सर्वर का किराया देते थे।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
10 of 15
इसके कुछ समय बाद ही मार्क की मुलाकात प्रिसिला से हुई और उन दोनों के बीच डेटिंग शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही मार्क ने हारवर्ड छोड़ दिया और सिलिकॉन वैली चले गए।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
11 of 15
कुछ समय बाद जुकरबर्ग की मुलाकात नैपस्टर (napster) के फाउंडर सीन पार्कर से हुई। फेसबुक की सफलता तक जुकरबर्ग कई लोगों से मिले, इनमें वाशिंगटन पोस्ट के सीईओ डॉन ग्राहम, एक अन्य निवेशक जिम ब्रेयर से भी मिले।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
12 of 15
मार्क को उनकी दफेसबुक के लिए एमटीवी ने 75 मिलियन डॉलर, वायाकॉम से 1.5 बिलियन डॉलर, याहू से 1 बिलियन डॉलर और माइक्रोसॉफ्ट से 15 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया गया, लेकिन मार्क ने इस पेशकश को नकार दिया।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
13 of 15
मार्क ने एमटीवी से 75 मिलयन डॉलर की पेशकश मिलने के बाद एक और स्टार्टअप वायरहॉग भी शुरू किया और सोचने लगे कि आखिर किसे आगे बढ़ाया जाए, फेसबुक को या वायर हॉग को। वाशिंगटन पोस्ट के सीईओ डॉन ग्राहम से जुकरबर्ग ने सीईओ बनने के गुर भी सीखे।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
14 of 15
सिंतबर 2006 में मार्क ने फेसबुक को सभी के लिए खोल दिया। कुछ समय बाद मार्क ने गर्लफ्रेंड प्रिसिला के साथ एक रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया। काम के लिए एक शेरल नाम के एक शख्स को हायर किया और भारत को रवाना हो गए।
15 FACTS: 10 साल की उम्र में बनाया कंप्यूटर प्रोग्राम, आज अरबों में खेलते हैं
15 of 15
भारत में मार्क उसी आश्रम में गए जहां पर स्टीव जॉब्स भी गए थे। वे नीम करौली बाबा के आश्रम गए थे, जहां से उन्होंने ज्ञान लिया। वहां से लौटकर जुकरबर्ग ने 5 अरब लोगों को फेसबुक से जोड़ने का टारगेट रखा और काम करना शुरू कर दिया।