अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल की उम्र में पेंशन के हकदार तो होंगे ही लेकिन अगर इस दौरान खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार के सदस्यों को रिस्क कवर भी मिलेगा। रिस्क कवर की रकम एक लाख 70 हजार से लेकर साढ़े आठ लाख रुपये तक तय की गई है। (ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद)
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना हुई खास, अब इसमें मिलेगी एक और सुविधा
2 of 5
केंद्र सरकार ने बैंकों को सर्कुलर जारी कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को अटल पेंशन योजना से जोड़ने का निर्देश जारी किया है। बस आवेदन के समय ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन फार्म पर नामिनी का नाम दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन
अटल पेंशन योजना हुई खास, अब इसमें मिलेगी एक और सुविधा
3 of 5
खाता खुलने के तीन माह बाद योजना प्रभावी हो जाएगी। पेंशन कैटेगिरी को ध्यान में रखते हुए रिस्क कवर की रकम भी तय की गई है। पूर्व में इस स्कीम के तहत रिस्क कवर नहीं था, लेकिन सरकार ने बैंकों को सर्कुलर भेजकर अलग-अलग मदों में रिस्क कवर की जानकारी दी है।
अटल पेंशन योजना हुई खास, अब इसमें मिलेगी एक और सुविधा
4 of 5
अब आप जितनी पेंशन के लिए आवेदन करेंगे कोई अनहोनी होने पर उसके मुताबिक रिस्क कवर का लाभ आपके नॉमिनी को मिल जाएगा।