फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

विज्ञापन
1 of 13
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को कौन नहीं जानता, लेकिन उनकी जिंदगी की कई ऐसी बातें हैं, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। आज नीता अंबानी के जन्मदिन पर अमर उजाला उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता है। आइए जानते हैं नीता अंबानी की निजी जिंदगी की कुछ खास बातें।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

2 of 13
नीता अंबानी को पहली बार धीरूभाई अंबानी ने कॉलेज में हुए एक डांस प्रोग्राम में देखा था। धीरूभाई ने नीता अंबानी को फोन किया और कहा कि मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं। ये सुनते ही नीता अंबानी ने गुस्से से फोन काट दिया।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

3 of 13
धीरूभाई अंबानी ने दोबारा फोन किया तो नीता अंबानी ने व्यंग्य भरे अंदाज में कहा मैं एलिजाबेथ टेलर हूं और फोन काट दिया। तीसरी बार नीता अंबानी के पिता ने फोन पर बात की और बताया कि वह वाकई में धीरूभाई अंबानी ही थे।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

4 of 13
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की जिन दिनों डेटिंग चल रही थी, तब मुकेश उन्हें अपनी मर्सडीज कार से घुमाने ले जाते थे। एक दिन नीता अंबनी ने उनसे कहा- आपको मेरी तरह 'बेस्ट' बस से यात्रा करनी चाहिए, डबल डेकर बस में सबसे आगे की सीट सबसे अच्छी होती है।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

5 of 13
नीता के ऐसा कहने के बाद मुकेश अंबानी बस से यात्रा करने लगे। नीता को वह सीट अच्छी लगती थी, क्योंकि वहां से समुद्र और उसकी रेत देखना उन्हें बहुत अच्छा लगता था।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

6 of 13
नीता अंबानी को पढ़ाना बहुत अच्छा लगता है। मुकेश अंबानी से शादी होने के बाद उन्होंने एक स्कूल भी शुरू किया था। नीता का मानना था कि जिंदगी का बाकी समय वह बच्चों को पढ़ा कर ही गुजारेंगी। उन्होंने अध्यापन का काम प्राथमिक स्कूल के बच्चों को पढ़ाने से शुरू किया था।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

7 of 13
नीता अंबानी शादी के 8 साल बाद मां बनी थीं। नीता उस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन मानती हैं और भगवान का शुक्रिया अदा करती हैं। नीता को अपनी जिंदगी में सबसे अच्छा मां की तरह रहना ही लगता है।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

8 of 13
नीता अंबानी को अपने बच्चों की तस्वीरें दूसरों के साथ या फिर सोशल मीडिया पर शेयर करना पसंद नहीं है। ऐसा वे अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए नहीं करती हैं, बल्कि उनका मानना है कि दुनिया बच्चों को उन्हीं के नाम से जानें, न कि मां-बाप के नाम से। वह चाहती हैं कि बच्चे अपना नाम खुद रोशन करें, न कि मां-बाप के सहारे से।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

9 of 13
हर रोज सुबह 7 बजे उठ जाना नीता अंबानी का रोज का काम है। भले ही आईपीएल चल रहा हो या नहीं, लेकिन नीता अंबानी कभी उठने में देर नहीं करती हैं।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

10 of 13
नीता का दिन सुबह-सुबह डांस प्रेक्टिस से शुरू होता है और फिर इसके बाद वो अपने बाकी काम करती हैं। नीता अंबानी के लिए डांस मेडिटेशन जैसा है। वे इसे अपना भगवान मानती हैं।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

11 of 13
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि नीता अंबानी का कोई फिक्स ऑफिस नहीं है। अगर वह स्कूल में होती हैं तो ऑफिस स्कूल से ही चलता है और जब वह आईपीएल में होती हैं तो उनका ऑफिस भी उनके साथ वहीं होता है। अगर वह अस्पताल में रहती हैं तो उनकी सारी मीटिंग अस्पताल में ही होती हैं।

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

12 of 13
नीता अंबानी ने अपने बच्चों से भी बहुत कुछ सीखा है। वे कहती हैं कि जब वह स्कूल का टाइम टेबल बना रही थीं तो उन्होंने हर विषय के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया। तब ईशा और आकाश नीता अंबानी के पास आए और कहा कि किसी भी विषय को 40 मिनट से अधिक का न रखें, क्योंकि आखिरी 20 मिनट में ध्यान भटकता है और नींद आने लगती है। नीता ने इस बात से सहमत होते हुए हर विषय को 40 मिनट का समय देना निर्धारित किया।
विज्ञापन

FACTS: पत्नी नीता की वजह से बसों में सफर करने लगे थे मुकेश अंबानी

13 of 13
नीता अंबानी को लोगों से मिलना जुलना अच्छा लगता है। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी बहुत अधिक लोगों से नहीं मिलते। नीता कहती हैं कि मुकेश अंबानी को जब फिल्म देखनी होती है तो वे अक्सर रात में अपने कुछ दोस्तों के साथ फिल्म देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें