फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

विज्ञापन
1 of 8
इसे कहते हैं दीवानगी से कारोबार चमकाना। सरकार ने करीब दो दशक बाद एक रुपया का नोट फिर से क्या छापा कि कुछ करोबारियों की मौज आ गई। बेहद कम संख्या में छापे गए नए नोट बाजार में तो नहीं हैं लेकिन ऑनलाइन साइट पर आसानी से उपलब्ध है। (शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

2 of 8
वहां एक रुपया का एक नोट 49 रुपये में मिल रहा है, साथ ही शिपिंग चार्ज के रूप में 50 रुपये। मतलब एक रुपया का नोट 99 रुपये में।
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

3 of 8
रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि नोटों की कम संख्या होने की वजह से यह सबको नहीं मिल पाया है। यहां तक कि रिजर्व बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी एक-एक पैकेट ही दिया गया है।

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

4 of 8
कुछ नोट चलन के लिए विभिन्न बैंकों के करेंसी चेस्टों में भेजे गए हैं लेकिन वहां से भी ये नोट जनता को नहीं मिल पा रहे हैं। शायद इसी स्थिति का फायदा कालाबाजारी करने वाले उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने इस बात से अनभिज्ञता जताई कि ये नोट ई कामर्स की साइट पर बिक रहे हैं।
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

5 of 8
देश में जो व्यवस्था है, उसके तहत 1 रुपया के  नोट पर वित्त सचिव का हस्ताक्षर होता है। वर्ष 1995-96 से पहले तक एक रुपये का नोट जरूरत के हिसाब से छापा जाता था लेकिन बाद में इसे रोक दिया गया था।
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

6 of 8
अचानक ही मनमोहन सरकार के अंतिम दिनों में एक बार फिर से एक रुपये के 50 हजार पैकेट छापने का निर्णय हुआ। लेकिन इस पर जब तक अमल होता कि उनकी सरकार चली गई। इसके बाद भी इस फैसले को रद्द नहीं किया गया और अंतत: राजीव महर्षि के हस्ताक्षर से नोट छपा। लेकिन नोटों की संख्या इतनी कम है कि इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई।
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

7 of 8
ई कामर्स की साइट ई-बे पर राजीव महर्षि के हस्ताक्षर वाला एक नोट 49 रुपये प्लस 50 रुपये शिपिंग चार्ज में उपलब्ध है। जो व्यक्ति ऐसे 100 नोट का पैकेट लेना चाहते हैं, उनके लिए कीमत 1,999 रुपये की है और शिपिंग चार्ज फ्री। इसी तरह ज्यादा नोट लेने वालों के लिए 10 पैकेट का ऑफर भी है।
विज्ञापन

99 रुपए में बिक रहा है एक रुपए का नोट, खूब खरीद रहे हैं लोग

8 of 8
वित्त मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कम संख्या में नोट छापने के पीछे मूल कारण है इसके छापने का मूल्य। उल्लेखनीय है कि 1 रुपया वाले एक नोट छापने का मूल्य 1.14 रुपये आया है मतलब उसके मूल्य से ज्यादा नोट छापने की लागत। इस हिसाब से जितने ज्यादा नोट छापे जाएंगे, सरकार को उतना ज्यादा घाटा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें