इस रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने यात्री किराए में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, मालभाड़े में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
2 of 20
किसी भी नई ट्रेन का ऐलान नहीं किया गया है। साथ ही किसी भी ट्रेन के फेरों की संख्या में भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
3 of 20
अनारक्षित टिकट लेने वालों को भी प्रभु ने तोहफा दिया है। सिर्फ 5 मिनट में टिकट बुक करने की सुविधा दी जाएगी।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
4 of 20
रेलवे ऐसी नई सुविधा शुरू करेगा, जिससे जनरल बोगी का टिकट भी अब मोबाइल से बुक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
5 of 20
रेलवे टिकट की बुकिंग अभी तक 60 दिन पहले तक की जा सकती थी, लेकिन इस रेल बजट में इस अवधि को बढ़ाकर 120 दिन कर दिया गया है।
विज्ञापन
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
6 of 20
सरकार ने यूरिया के माल भाड़े में 10 फीसदी, कोयले के लिए 6.3 फीसदी, सीमेंट के लिए 2.7 फीसदी और एलपीजी के लिए 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
7 of 20
यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 182 भी शुरू किया जाएगा। अन्य समस्याओं के समाधान के लिए 138 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
8 of 20
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी इस बजट में कही गई है।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
9 of 20
दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-दिल्ली समेत 9 रूट्स पर हाई स्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिनकी स्पीड 160 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की होगी।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
10 of 20
रेलवे स्टोशनों को आधुनिक बनाने के प्रयास के तहत करीब 400 रेलवे स्टेशनों को पूरी तरह से वाई-फाई बनाया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
11 of 20
रेलवे में निकलने वाली नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
12 of 20
जो भी ऐसी क्रॉसिंग हैं, जहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं रहता है, वहां पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अलार्म सिस्टम शुरू किया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
13 of 20
आईआरसीटीसी की वेबसाइट को कई भाषाओं में शुरू करने की भी बात इस बजट में कही गई है, जिससे हर भाषा को समझने वाले इस वेबसाइट को इस्तेमाल कर सकें।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
14 of 20
भले ही इस रेल बजट में किसी भी नई ट्रेन का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन चुनिंदा ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए जाने की बात जरूर कही है।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
15 of 20
रेलवे में स्वच्छता पर भी खास जोर दिया जाएगा, जिसके लिए पीपीपी मॉडल का भी सहारा लिया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
16 of 20
बुजुर्ग लोगों को ट्रेन में ऊपर की सीटों पर चढ़ने में परेशानी होती है, जिसके लिए बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए नीचे की सीट में आरक्षण दिया जाएगा।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
17 of 20
अगर आप जनरल बोगी में सफर कर रहे हैं और मोबाइल डिस्चार्ज हो जाए तो परेशान न हों। इस रेल बजट में हर तरह के डिब्बों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट दिेए जाने की बात कही गई है।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
18 of 20
ऊपर की सीटों पर चढ़ने वालों को परेशानी न हो, इसके लिए सुविधाजनक सीढ़ियां लगाई जाएंगी।
20 सेकेंड में पढ़ लीजिए आपके काम का रेल बजट
19 of 20
विकलांग या लकवाग्रस्त व्यक्ति को परेशानी न हो इसके लिए अब व्हील चेयर की बुकिंग ऑनलाइन ही की जा सकेगी।