फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

विज्ञापन
1 of 12
आज के समय में बहुत से लोग विदेश जाने की चाहत रखते हैं, लेकिन जब पासपोर्ट बनवाने की बात आती है तो वे घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागते हैं और परेशान होते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि पासपोर्ट के लिए कैसे घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ जरूरी स्टेप्स ऑनलाइन पूरे करने होंगे। आइए तस्वीरों की मदद से जानते हैं कैसे करें पासपोर्ट के लिए आवेदन। (अनुज कुमार मौर्या/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

2 of 12
पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट (passportindia.gov.in) पर जाएं और वहां नए यूजर वाले बॉक्स पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आप रजिस्ट्रेशन पेज पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

3 of 12
रजिस्ट्रेशन पेज पर आप जिस शहर में हैं उसका पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करें। इसके बाद पूरे फॉर्म को भर दें। ध्यान रखें कि फॉर्म में अपने नाम की स्पेलिंग ठीक वहीं लिखें, जो आपके अन्य डॉक्युमेंट में लिखी हो, वरना वैरिफिकेशन के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। फॉर्म पूरा भरकर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

4 of 12
रजिस्टर बटन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। आपकी ईमेल आईडी पर एक लिंक भेजा जाएगा, जिस पर क्लिक करके आपको अकाउंट एक्टिवेट करना होगा। लिंक पर क्लिक करते ही एक बॉक्स में ईमेल आईडी डालनी होगी, जिसके बाद आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा। इसके बाद खुलने वाली विंडो में अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर सिस्टम में लॉगिन करें।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

5 of 12
लॉगिन करने के बाद आपके सामने कई विकल्प होंगे, जिनमें नया पासपोर्ट जारी करना और दोबारा पासपोर्ट जारी करने की बात पूछी जाएगी। पहले विकल्प पर ही आपको क्लिक करना होगा, जैसा कि तस्वीर में भी दिखाया गया है।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

6 of 12
लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने दो विकल्प आएंगे। या तो आप फॉर्म डाउनलोड करके उसे भरकर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं, या फिर ऑनलाइन ही फॉर्म भर सकते हैं। हमारा सुझाव है कि समय की बचत के लिए ऑनलाइन आवेदन ही करें। यदि आप ऑनलाइन आवेदन को चुनते हैं तो तस्वीर में दिखाए गए लिंक पर क्लिक करें।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

7 of 12
अगली विंडो में आपको अपना राज्य और जिला चुनना होगा। इसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा, उसमें आपसे पूछा जाएगा कि आपको नया पासपोर्ट बनवाना है या फिर पासपोर्ट दोबार जारी करवाना है? साथ ही आवेदन का तरीका भी पूछा जाएगा कि आप सामान्य तरीके से आवेदन कर रहे हैं या तत्काल में? इसके बाद पासपोर्ट बुकलेट का साइज बताकर नेक्स्ट (NEXT) बटन पर क्लिक करना होगा।

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

8 of 12
अगले पेज पर अपनी जानकारियां भरनी होंगी। जानकारी आपको दस्तावेजों के अनुरूप ही भरें। पूरा फॉर्म भरकर सेव करें और नेक्स्ट पर क्लिक करें, जैसा तस्वीर में दिखाया गया है। इसके बाद खुलने वाले पेज पर अपने माता-पिता की जानकारी देनी होगी और फिर ऐसे ही कुछ पेज खुलेंगे जिनमें कुछ जानकारियां भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा, जिसके बाद तस्वीर में दिखाया गया फॉर्म खुलेगा, जिसे कंफर्म करना होगा।

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

9 of 12
इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर कुछ विकल्प होंगे, जिनमें 'पे एंड शेड्यूल एप्वाइंटमेंट' पर क्लिक करना होगा।

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

10 of 12
इसके बाद आपको अपने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद आपके सामने आपके शहर में मौजूद पासपोर्ट सेवा केंद्र की सूची स्क्रीन पर आएगी, जिसमें एप्वाइंटमेंट की तारीख और वक्त बताना होगा। पैसों का भुगतान होते ही आप वापस पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। यहां क्लिक कर जानें कितना भुगतान करना होगा।

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

11 of 12
पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर आपको एप्वाइंटमेंट कंफर्मेशन लिखा मिलेगा, जिस पर एप्वाइंटमेंट के बारे में सारी जानकारी दी गई होगी। इसके अलगे पेज पर आप रसीद का प्रीव्यू देख सकेंगे। इस रसीद का एक प्रिंट आउट निकाल कर रख लें। पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर इसकी जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट खोलने जितना आसान है पासपोर्ट बनवाना, जानें

12 of 12
अगर आप सही समय से सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट सेवा केंद्र पर पहुंच जाते हैं तो वहां सिर्फ दो घंटे ही लगेंगे (यहां क्लिक कर जानिए आपको क्या डॉक्युमेंट लेकर जाने होंगे)। पुलिस वेरिफिकेशन के बाद आपको आपका पासपोर्ट मिल जाएगा। अपने पासपोर्ट का स्टेटस जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें