सोने की कीमतों में बुधवार को तगड़ी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को सोना 164 रुपए गिरकर 24,830 रुपए पर बंद हुआ। सुबह सोना 25,065 के स्तर पर खुला था, जिसमें दिनभर के कारोबार में 25,127 रुपए का उच्चतम स्तर और 24,814 रुपए का निम्नतम स्तर छुआ। (ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
2 of 10
वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। चांदी 61 रुपए बढ़कर 33,360 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई। बुधवार सुबह चांदी 33,413 के स्तर पर खुली थी, जबकि दिन भर के कारोबार में चांदी ने 22,615 रुपए का उच्चतम स्तर और 33,200 का निम्नतम स्तर छुआ।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
3 of 10
अमेरिकी फेडरेल बैंक की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत व घरेलू स्तर पर सोने की मांग में कमी से सोने के दाम में इस माह अच्छी गिरावट की उम्मीद की जा रही है।
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
4 of 10
सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव (24 कैरेट) 25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे। सोने के बड़े कारोबारियों का मानना है कि सोने के भाव में अभी 800-1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की और गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
5 of 10
भारत विश्व में सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है, लेकिन घरेलू स्तर पर सोने की मांग में भारी गिरावट की वजह से इस साल अक्तूबर माह में सोने के आयात में 59.5 फीसदी की गिरावट रही। गत अक्तूबर में 1.70 अरब डॉलर का सोने का आयात किया गया, जबकि पिछले साल अक्तूबर में 4.2 अरब डॉलर सोने का आयात किया गया था।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
6 of 10
पीपी ज्वैलर्स एंड डायमंड के निदेशक राहुल गुप्ता ने बताया कि सोने का निचला स्तर आना अभी बाकी है। सोने की कीमत अगले 15-20 दिनों में 24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकती है। इसकी मुख्य वजह है कि अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
7 of 10
ब्याज दरों में बढ़ोतरी होने पर सोने में बिकवाली होगी और अमेरिकी लोग बांड मार्केट व स्टॉक मार्केट में अपना निवेश करेंगे। गुप्ता ने यह भी कहा कि दिसंबर में सोना अपने निचले स्तर को छूने के बाद जनवरी से फिर से तेजी की ओर अग्रसर हो जाएगा।
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
8 of 10
जेम्स व ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के पदाधिकारी पंकज पारिख ने बताया कि सोने के भाव में निश्चित रूप से अभी और गिरावट होगी। देश की घरेलू मांग भी इस गिरावट में सहयोग दे रही है।
सोने की कीमतों में तगड़ी गिरावट, कर लें खरीददारी
9 of 10
दिल्ली सर्राफा बाजार के कारोबारी पवन झलानी के मुताबिक कमजोर मानसून की वजह से किसानों की तरफ से सोने की मांग नहीं निकल रही है। देश में किसानों की तरफ से काफी मात्रा में सोने की खरीदारी की जाती है।
सोने के भाव में गिरावट का दौर लगातार जारी है। गत रविवार को सोने का भाव 25,615 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया था। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निमार्ताओं की तरफ से कमजोर उठाव के कारण चांदी के भाव में गिरावट हो रही है। चांदी की कीमत 34000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है।