पेट्रोलियम राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को संकेत दिया कि सरकार अमीर लोगों के लिए रसोई गैस (एलपीजी) सब्सिडी खत्म करने पर विचार कर सकती है। (एजेंसी/नई दिल्ली)
विज्ञापन
पढ़िए, LPG गैस पर सब्सिडी से जुड़ी काम की खबर
2 of 5
उन्होंने कहा कि देश में करीब 15 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं में अभी तक केवल 42.5 लाख लोगों ने स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी छोड़ी है। दिल्ली इकोनॉमिक कनक्लेव में प्रधान ने कहा कि अब समय आ गया है कि एक निश्चित आय से ऊपर के लोगों को सब्सिडी युक्त रसोई गैस मिलनी बंद हो।
विज्ञापन
पढ़िए, LPG गैस पर सब्सिडी से जुड़ी काम की खबर
3 of 5
जरूरतमंद लोगों तक ही सब्सिडी पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब तक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 25 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध करवाया गया है।
पढ़िए, LPG गैस पर सब्सिडी से जुड़ी काम की खबर
4 of 5
इस मौके पर पैनल में मौजूद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जब पूछा कि क्या एक निश्चित आय से अधिक के लोगों के गैस सब्सिडी खत्म करने का समय आ गया है तो प्रधान ने कहा कि यह समय एक निश्चित आय से अधिक की कमाई करने वाले लोगों को गैस सब्सिडी बंद करने के बारे में फैसला लेने का है।
दिल्ली में रियायती रसोई गैस की कीमत 417.82 रुपये है जबकि उसकी बाजार कीमत 545 रुपये है। प्रधान ने यह भी कहा कि सरकार केरोसिन पर सब्सिडी को लेकर भी विचार चल रही है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार के लिए राज्यों को बुलाया गया है। सरकार केरोसिन में भी जल्द डीबीटी लाएगी। इससे सब्सिडी में चार से पांच हजार करोड़ रुपये की कटौती की जा सकेगी।