फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

विज्ञापन
1 of 6
अहमदाबाद के सुरेंद्रनगर के मथाक निवासी नरेंद्र रावल ने केन्या में ऐसी मिसाल कायम की है जिसे जानकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कभी एक साधू रहे रावल आज केन्या के सबसे बड़े व्यापारियों में से एक हैं। इस समय नरेंद्र की कंपनी की वैल्यू लगभग 4125 करोड़ रुपए (65 करोड़ डॉलर) है। इनकी कंपनी का नाम देवकी ग्रुप है। केन्या सरकार ने उन्हें 'एल्डर ऑफ द बर्निंग स्पीयर' के खिताब से नवाजने के लिए चुना है।
विज्ञापन

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

2 of 6
केन्या में लोग नरेंद्र रावल को उनके बिजनेस और अमीरी से कहीं अधिक उनकी परोपकारिता के लिए जानते हैं। नरेंद्र रावल ने अपनी वसीयत में लिखा है कि उनकी मौत के बाद उनके बिजनेस से होने वाले सालाना मुनाफे का आधा हिस्सा केन्या और अफ्रीका की अन्य जगहों के लोगों की शिक्षा, सेहत और पोषण के लिए खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

3 of 6
नरेंद्र रावल महात्मा गांधी और मदर टेरेसा को बहुत मानते हैं। 37 साल की उम्र में रावल केन्या चले गए थे और किसुमु स्थित एक मंदिर स्वामीनारायण में पुजारी का काम करने लगे थे।

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

4 of 6
इन्होंने शादी के बाद 1982 में नैरोबी स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में नौकरी कर ली और 1990 तक गिकोंबा बाजार में अपनी खुद की दुकान खोल ली।
विज्ञापन

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

5 of 6
रावल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी नीता के साथ मिलकर रोजाना 18 घंटे काम किया। 1992 में रावल ने 70 हजार डॉलर का लोन लेकर स्टील की छतें बनाने का काम शुरू किया। फोर्ब्स पत्रिका के अफ्रीका वाले 1 मई के एडिशन में नरेंद्र रावल को कवर पेज पर छापा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी थे पुजारी, आज हैं 4000 करोड़ की कंपनी के मालिक

6 of 6
1992 में ही उन्होंने अथी नदी के किनारे एक स्टील का प्लांट भी लगाया। तब केन्या में बहुत कम स्टील मिल थीं। आज के समय में रावल की केन्या में खुद की दो सीमेंट कंपनियां हैं और चार स्टील प्लांट हैं। रावल की कंपनियों में 98 फीसदी लोग केन्या के हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें