फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को बेटी हुई है, जिसका नाम उन्होंने मैक्स रखा है। साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह अपनी दौलत का 99 फीसदी हिस्सा दान करेंगे, ताकि अपनी बेटी के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बना सकें। आइए जानते हैं मार्क जुकरबर्ग से जुड़ी कुछ खास बातें, जो शायद आप नहीं जानते होंगे। (अमर उजाला डिजिटल टीम, नई दिल्ली)
विज्ञापन
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
2 of 7
1- फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 46.8 बिलियन डॉलर (3120 अरब रुपए) की है। इनकी संपत्ति में सिर्फ 2015 में ही 13 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जिसमें मोबाइल विज्ञापन की बहुत ही अहम भूमिका है।
विज्ञापन
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
3 of 7
2- द रिचेस्ट 2013 की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग का वेतन सिर्फ 1000 डॉलर सालाना है। अपनी बेटी के जन्म के बाद मार्क ने 99 फीसदी शेयर दान करने की घोषणा की है, जिनकी कीमत करीब 45 बिलियन डॉलर (3000 अरब रुपए) है।
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
4 of 7
3- मार्क जुकरबर्ग को फोर्ब्स पत्रिका ने 2015 में अमेरिका के 40 साल से उम्र के सबसे अमीर आन्त्रप्रेन्योर में सबसे ऊपर रखा है। इस समय फेसबुक के 1 अरब से भी अधिक एक्टिव यूजर हैं।
विज्ञापन
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
5 of 7
4- मार्क ने अक्टूबर 2014 में कौवाई (kauai) में 100 मिलियन डॉलर की 750 एकड़ जमीन खरीदी है। इसमें एक सुगर प्लांटेशन है और करीब 393 एकड़ का बीच है। इस जमीन पर वह एक गुप्त पनाहगाह बनाना चाहते हैं, न कि कोई विला या रिसॉर्ट। इसे बनाने में करीब 100 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा।
विज्ञापन
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
6 of 7
5- जुकरबर्ग के पास पालो अल्टो के क्रीसेंट पार्क में भी एक घर है। 2013 में उन्होंने अपनी घर के आस पास के 4 घर खरीद लिए थे। दरअसल, उनका एक पड़ोसी अपना घर को और बड़ा कर रहा था, जहां से जुकरबर्ग का बेडरूम साफ साफ देखा जा सकता। जुकरबर्ग ने उस घर के मालिक मिर्सिया वोस्केरिसियन (Mircea Voskerician) से उस घर को 1.7 मिलियन डॉलर में खरीद लिया।
बेडरूम में ना हो ताकाझांकी, जुकरबर्ग ने खरीद लिए थे आसपास के चार घर
7 of 7
इस घर को काफी कम कीमत पर बेचा गया था। इसके साथ एक शर्त थी कि मार्क घर के मालिक की पहचान सिलिकॉन वैली के कुछ खास लोगों से कराएंगे और बदले में वह सिर्फ 1.7 मिलियन डॉलर में घर बेच देंगे। हालांकि, कुछ समय बाद उस घर के मालिक ने मार्क पर धोखाधड़ी का केस कर दिया था और कहा था कि मार्क ने किसी से भी उनका परिचय नहीं कराया।