सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है। पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 1.60 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 40 पैसे की बढ़ोत्तरी कर दी गई है।
विज्ञापन
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
2 of 10
सरकार की तरफ से ऐसा करने का कारण बजट के टारगेट को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कमाई करना है। सीबीईसी के नोटिफिकेशन के अनुसार अनब्रांडेड और सामान्य पेट्रोल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क अब 5.46 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 7.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
3 of 10
अतिरिक्त और स्पेशल उत्पाद शुल्क जोड़ने के बाद पेट्रोल पर लगने वाली कुल लेवी (कर) 19.06 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो अब तक 17.46 रुपए प्रति लीटर थी।
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
4 of 10
इसी तरह अनब्रांडेड या सामान्य डीजल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 4.26 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 4.66 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। स्पेशल उत्पाद शुल्क जोड़ने के बाद कुल डीजल पर लगने वाली कुल लेवी 10.66 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 10.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
5 of 10
वहीं दूसरी ओर ब्रांडेड पेट्रोल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 6.64 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 8.24 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा स्पेशल और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क पहले जितना यानी 12 रुपए प्रति लीटर है।
विज्ञापन
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
6 of 10
ब्रांडेड डीजल पर लगने वाला उत्पाद शुल्क 6.62 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 7.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा अतिरिक्त उत्पाद शुल्क पहले जितना यानी 6 रुपए प्रति लीटर है।
विज्ञापन
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
7 of 10
नवंबर 2014 से जनवरी 2015 तक सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में चार बार बढ़ोतरी की है। इस बीच उत्पाद शुल्क में हुई बढ़ोतरी में पेट्रोल पर कुल 7.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6.50 प्रति लीटर बढ़ाए जा चुके हैं।
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
8 of 10
नवंबर 2014 से जनवरी 2015 तक की गई बढ़ोतरी से सरकार को 20,000 करोड़ रुपए की कमाई हुई है, जिससे सरकार को फिस्कल टारगेट पूरे करने में काफी मदद मिली है।
और महंगा होगा डीजल-पेट्रोल, ये है इसकी वजह
9 of 10
पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले टैक्स में सबसे पहले 12 नवंबर 2014 को 1.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 2 दिसंबर 2014 को फिर से पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 2.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 1 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
इसके बाद 2 जनवरी को सरकार ने फिर से डीजल और पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी और फिर 16 जनवरी को फिर से उत्पाद शुल्क में इतनी ही बढ़ोतरी की गई।