कई दफा हमारे नफा-नुकसान के लिए हमारे आदतें ही जिम्मेदार होती हैं, ऐसे में पैसे से जुड़ी ये आठ आदतें अगर आपने भी पाल ली हैं तो तुरंत इन्हें छोड़िए।
Trending Videos
विज्ञापन
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
2 of 9
आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, ये जुमला तो सुना ही होगा आपने। महीने के अंत में आपको भी अगर लगता है कि आपका खर्चा इनकम के ज्यादा है, इसका मतलब आप इस बुरी आदत के चंगुल में हैं, तुरंत अपने जेब खर्च को मॉनिटर करना शुरु कर दीजिए। अपने बजट को ऐसे प्लान कीजिए कि इनकम के भीतर ही सारे खर्च निकल आएं।
विज्ञापन
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
3 of 9
भविष्य में ऐसा करेंगे, वैसा करेंगे। ओफ्फो, कितनी प्लानिंग करते हैं लोग। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो शुभ मुहू्र्त का इंतजार ही करते रह जाएंगे। अच्छे से आकलन करें और देखें कि मौजूदा दौर में अगर आप अपने वेंचर पर खर्च कर सकते हैं तो तुंरत कर डालें, क्योंकि आगे की सोचते-सोचते वक्त रेत की तरह हाथ से फिसलता चला जाता है और उसके साथ उपलब्धियां भी।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
4 of 9
कर्ज ले रहें हैं तो एक बात पर गंभीरता से विचार जरूर कर लीजिए कि कर्ज आपकी ऐसी बड़ी जरूरी चीज/काम के लिए लिया जा रहा हों और इसके बिना काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
5 of 9
कुछ लोगों को ईजी मनी के चक्कर में जुआ खेलने की लत लग जाती है। लेकिन ध्यान रहे कि जितनी आसानी से पैसा आता है उतनी ही तेजी से निकल भी जाता है। इसलिए जुए से अच्छा किसी नए कारोबार या काम में पैसा लगाइए।
विज्ञापन
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
6 of 9
नियमित तौर बचत करने की आदत डालिए। भले आप अपनी इनकम का छोटा सा ही हिस्सा बचा पा रहे हों लेकिन नियमित तौर पर बचाइए जरूर।
विज्ञापन
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
7 of 9
किसी भी नए काम में हाथ डालने से पहले उसका अच्छे से विश्लेषण कर लीजिए। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग बिना सोच-विचार के पैसे लगा देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता हैं।
बचाना है पैसा तो अभी बदल डालिए ये बुरी आदतें
8 of 9
अगर ड्यू डेट के बाद आपने क्रेडिट कार्ड बिल और अन्य बिल जमा करने की आदत बना ली है तो ये बुरी आदत है। इससे खर्च में भी बढ़ोतरी होती है और इमेज भी डाउन होती है। इसलिए बिलों के भुगतान की समय सीमा का ध्यान रखें और खर्चों को मैनेज करें।
सिगरेट या अन्य किसी तरह के नशे को पाल रखा है तो इससे आपकी आर्थिक नुकसान तो होता ही हैं साथ ही सेहत नाजुक होती है सो अलग। मान लीजिए अगर आप दिन में 100 रुपए की सिगरेट पीते हैं तो महीने के 3000 और साल के 36 हजार रुपए हो गए। ये 36 हजार रुपए हो सकता है बहुत बड़ी रकम न लगें लेकिन इट साउंड्स ग्रेट, ये तो आप मानते ही होंगे, आप इतने रुपयों में अपने फायदे के लिए कुछ ढंग का काम तो कर ही सकते हैं।