फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

Tue, 20 Oct 2015 12:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
आपको पैसा खर्च करने की आदत है तो ये जानकारियां आपके काम की हो सकती हैं, तुरंत क्लिक करें।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

2 of 9
कमाई कम और खर्च ज्यादा हो तो महीने के अंत में दोस्तों से उधार तक लेने की नौबत आ जाती है। इसलिए अपने खर्च की मॉनीटरिंग करना शुरू करें। इसके लिए अपने खर्चों को दो भागों में बांट दें। पहला आवश्यकतानुसार खर्च करें, दूसरा जो चीजें आप चाहते हैं उसकी लिस्ट बनाएं। इस प्रकार आपको खर्चों को मैनेज करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

3 of 9
किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए धन की जरूरत होती है, लेकिन आप अक्सर अच्छे मुहूर्त की आस में काम शुरू नहीं करते। इससे आपका काम अटका रह जाता है और पैसे भी खर्च हो जाते हैं। ऐसे में जब आपके पास धन हो तभी इन्वेस्ट करें समय बर्बाद न करें।

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

4 of 9
एक दूसरे से आगे निकलने और आकर्षक दिखने के चक्कर में आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पाते हैं और लक्जरी लाइफस्टाइल फॉलों करने के लिए कई बार आप कर्ज लेने से भी नहीं हिचकिचाते हैं। ऐसी आदतों से बचें। घर या बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लिया जाए तो ठीक है।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

5 of 9
कई लोग बिना जानकारी के स्टॉक मार्केट में पैसा लगा देते हैं जिससे उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी बिना जानकारी के इस तरह पैसा खर्च कर देते हैं तो ये इन्वेस्टमेंट नहीं है। इससे बचें।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

6 of 9
ये निश्चय कर लें कि हर महीने नियमित तौर पर कमाए हुए धन का कुछ निश्चित हिस्सा बचा कर रखना है। अगर कोशिश करेंगे तो कुछ समय बाद आप महसूस करेंगे कि आपको बचत करने की आदत हो गई है।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

7 of 9
अगर व्यापार में हैं तो रिस्क लेने से न घबराएं। कई बार रिस्क न लेना ही रिस्क साबित होता है। इसलिए, परिस्थितियों का अच्छे से विश्लेषण करें और अगर आपको लगता है तो इन्वेस्टमेंट जरूर करें।

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

8 of 9
क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं और अपने बिल्स या दूसरे ड्यूज को ड्यू डेट के बाद पे करते हैं तो ऐसी आदत से बचें। समय पर ड्यूज को पे करने से फिजूल खर्च करने की आदत से बचेंगे।
विज्ञापन

हाथ में नहीं टिकता पैसा तो आजमाएं ये तरीके, होंगे मालामाल

9 of 9
अगर सिगरेट, शराब या अन्य किसी नशे की लत लगी है तो इनसे बचें, इन पर पैसा खर्च तो होता ही है, साथ ही आपकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए नशे पर खर्च करने की बजाय पैसे जमा करें, जो भविष्य में आपकी जरूरतों में काम आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें