एक तयशुदा थीम पर बीबीसी हर हफ्ते अपने पाठकों की भेजी तस्वीरें प्रकाशित करता है। इस बार की थीम है 'चिड़ियाघर।' एल्बम की पहली तस्वीर ऐदान फोर्सीद की है जो कि एडिनबर्ग के चिड़ियाघर में ली गई थी।
विज्ञापन
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
2 of 14
इस तस्वीर के बारे में मारिया मार्क्स का कहना है, "अक्टूबर के महीने में मैं टोरंटो के चिड़ियाघर में पंडा देखने गई थी लेकिन मुझे हरे रंग का ये अजगर दिख गया।"
विज्ञापन
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
3 of 14
पनागियोटिस समारस कहते हैं, "स्टॉकहोम के चिड़ियाघर में तोते का एक जोड़ा।"
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
4 of 14
वाशिंगटन डीसी के चिड़ियाघर में हिप्पो की ये तस्वीर रॉबी बर्नस्टीन ने भेजी है।
विज्ञापन
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
5 of 14
इस फोटो के बारे में वैलेंटीनो ली बताते हैं, "गहरे लाल रंग के इस मकाउ तोते को मैंने सेंट्रल अमरीका के बेलीज़ चिड़ियाघर में देखा कि वह लोहे के तार पर अपनी ताकत आजमा रहा था।"
विज्ञापन
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
6 of 14
क्रिश्चियन एबर्ले बताती हैं कि जर्मनी के म्यूनिख शहर के एक चिड़ियाघर में रह रहे इस औरंगुटान की उम्र 40 साल है। जरा सोचिए कि इतने लंबे अर्से में उसने कितने आगंतुकों को देखा होगा।
विज्ञापन
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
7 of 14
मार्क नोलान बताते हैं, "बैनहम चिड़ियाघर में एक हिम तेंदुआ।"
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
8 of 14
मनीषा मल्होत्रा बताती हैं कि इस घड़ियाल ने अपनी सरहद तय कर दी है और वो रेत पर बेफिक्र होकर आराम फरमा रहा है।
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
9 of 14
जैस्पर डैलगीश कहती हैं, "हैम्पशायर के पास के एक चिड़ियाघर में बाजों के संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जहाँ ये तस्वीर ली गई थी। यहाँ आकर इन खूबसूरत पंछियों को करीब से देखने का एक बढ़िया मौका मिला।"
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
10 of 14
मारिज्के ड्यूरियक्स कहती हैं, "चिड़ियाघर जाना भले ही अच्छा लगता है लेकिन ये बहुत थकाऊ होता है, सैन डियागो के चिड़ियाघर आकर कुछ ऐसा ही लगा।"
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
11 of 14
माइकल डार्लिंग कहते हैं, "नॉर्थ यॉर्कशायर के माल्टन चिड़ियाघर में एक मादा जिराफ अपने नवजात बच्चे को सहलाती हुई।"
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
12 of 14
चंद्रलेखा बताती हैं कि एक रोज उनकी बेटी ने जंगल के जानवरों को चाय की दावत पर बुलाया, वह तब कुछ रोज पहले ही लंदन के चिड़ियाघर से लौटी ही थी। मैं तो अंचभित रह गई।
चलो करें चिड़ियाघर की सैर
13 of 14
इलोडी कुर्रन बताते हैं कि कुछ एक बरस पहले वे एक रोज लंदन के चिड़ियाघर गए थे जहाँ उन्होंने पेंग्विंस को झुंड में देखा। दूर से देखने पर वे नाचते हुए से लग रहे हैं।