लड़कियों को गुड़िया की तरह तैयार होते तो कई बार देखा होगा लेकिन इस लड़की की दीवानगी को कमाल की है। साराह इंगल नाम की इस लड़की ने खुद को डिजनी कार्टून की राजकुमारियों की तरह देखने के लिए जमकर पैसे खर्च किए, इतने कि जानकर दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
2 of 9
साराह को बचपन से ही डिजनी के किरदारों जैसा दिखने का शौक था। जैसे जैसे वे बड़ी होती गईं, उनके दोस्तों ने कहा कि वे गुड़िया जैसी दिखती हैं। बस फिर क्या था, उसने सच में गुड़िया बनने का फैसला कर लिया और भारी रकम भी खर्च की। कोलोराडो की रहने वाली साराह ने £10,000 यानी करीब पौने दस लाख रुपए खर्च कर 17 ड्रेसेज ली हैं जिनमें वे बिलकुल राजकुमारी लगती हैं।
विज्ञापन
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
3 of 9
इसमें साराह अंग्रेजी एनिमेटेड फिल्म फ्रोजन की राजकुमारी ऐना बनी हैं। उनका कहना था कि उनके दोस्त और परिवार वाले पहले से ही जानते थे कि वे डिजनी के किरदारों से कितना प्यार करती हैं इसलिए उनका इतना खर्च करना किसी के लिए ताज्जुब की बात नहीं थी।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
4 of 9
पेशे से मार्केटिंग मैनेजर साराह, हर वीकेंड खुद को किसी न किसी किरदार की तरह तैयार करती हैं और बच्चों का मनोरंजन करती हैं। उनकी इतनी अच्छी नौकरी है जिससे इतना पैसा मिल पाता है कि वो महंगे कपड़ों पर खर्च कर सकें। उनके ये कपड़े डिजाइनर दोस्त ही बनाती हैं।
विज्ञापन
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
5 of 9
वो बताती हैं कि हर एक ड्रेस को तैयार होने में छ: महीने तक लग जाते हैं। वो दुनिया के हर कोने से चीजें जमा कर इन्हें बनाती हैं। इनकी ड्रेस सिल्क की भी बनी हैं।
विज्ञापन
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
6 of 9
साराह इसमें स्नो व्हाइट का किरदार निभा रही हैं। वो जैसे जैसे बड़ी होती गईं, गाना गाने की भी रुचि बढ़ती गई। वो बताती हैं कि बचपन वे डिजनी के गाने गाते हुए पूरे घर में इधर उधर दौड़ा करती थीं। उनकी आंखे हमेशा से ही बड़ी बड़ी थी जो उन्हें और गुड़िया जैसा दिखाता था।
विज्ञापन
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
7 of 9
देखिए, इसमें वे लंबे बालों वाली राजकुमारी रपुनजेल की तरह तैयार हुई हैं। हर ड्रेस के साथ अलग अलग विग और आँखों के लेंस रखती हैं, मेकअप भी उसी हिसाब से करती हैं। ताकि बिलकुल असली किरदार की तरह लगें। साराह बच्चों की पार्टियों और दूसरे समारोह में पर्फॉर्म करती हैं। वे एक घंटे का £100 यानी पौने 10 हजार करीब फीस लेती हैं।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
8 of 9
फ्रोजन की ही राजकुमारी एल्सा की तरह तैयार हुईं साराह कितनी खूबसूरत लग रही हैं।
राजकुमारी दिखने के लिए लड़की ने खुद को बना लिया गुड़िया!
9 of 9
साराह के ब्वॉयफ्रेंड डेरेक भी उनके प्रिंस चार्मिंग की तरह तैयार होते हैं। दोनों साथ में भी कमाल के लगते हैं। साराह का सपना है कि वे डिजनी वर्ल्ड जाएं और सच की राजकुमारी बन पाएं। तस्वीरें-मिरर से।