फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

विज्ञापन
1 of 11
दुनिया में इतने जानवर हैं कि जाहिर है आप सबके बारे में नहीं जानते होंगे। ये कुछ अजीबोगरीब जानवर हैं जिन्हें देखने का मौका तो शायद न मिले लेकिन इनके बारे में आप यहां जान जरूर सकते हैं। देखिए तो, किसकी क्या खासियत है।
Trending Videos
विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

2 of 11
जाएंट आईसोपॉड। यह महासागर के गहरे पानी में रहते हैं और एक फुट तक बढ़ सकते हैं। ये केवल मीट खाते हैं और पेट भर कर खाते हैं। इनकी आंखे बिल्ली जैसी होती हैं जो इन्हें रात में भी देख पाने लायक बनाती हैं।

विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

3 of 11
धब्बा मछली। इसे दुनिया का सबसे खराब दिखने वाला जानवर माना गया है और वजह आप तस्वीर देख कर समझ सकते हैं। ये ऑस्ट्रेलिया के समंदरों में मिलती है। ये नुकसान नहीं पहुंचाती, लंदन के एक कैफे में लोग एक्वेरियम में रखी इस मछली को देखते देखते खाने का आनंद ले सकते हैं।

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

4 of 11
नंगा छुछंदर। देख कर ही समझ रहे होंगे कि इसे नंगा क्यों कहा जाता है। मधुमक्खियों की तरह इनमें भी एक रानी होती है जिसके साथ कई छुछुंदर प्रजनन करते हैं। बाकी बचे नौकरों की तरह इनका काम करते हैं। इन्हें देखने में परेशानी होती है। ये उन चुनिंदा प्रजातियों में से हैं जिन्हें कभी कैंसर नहीं हो सकता।
विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

5 of 11
बड़ी सी पूछ वाला गेको। इसकी बहुत लंबी सी पूछ होती है। ये गिरगिट की तरह रगं बदलते हैं इसलिए आसानी से अपने शिकारी से बच जाते हैं। ये भी एक फुट लंबे हो सकते हैं। छोटे गेको को लोग पालते भी हैं।
विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

6 of 11
कलगीदार हिरण। ये भारत, बर्मा और चीन में पाए जाते हैं। खास बात यही है कि इनके बाहर निकले हुए नुकीले दांत भी हैं जिन्हें ये प्रजनन के समय इस्तेमाल करते हैं। ये घास खाते हैं, कुत्तों की तरह भौंकते हैं और बिल्ली की तरह कूद फांद करते हैं। यानि एक जानवर में कई जानवरों की झलक!
विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

7 of 11
जापानी मकड़ी केकड़ा। ये जापान में पाए जाते हैं औऱ 16 इंच तक इनका कद हो सकता है। खतरे की बात यह है कि इनमें से कुछ 150 फीट गहरे पानी में भी रह लेते हैं यानी जिन लोगों को गहरे पानी में तैराकी करने का शौक है उनके लिए घबराहट पैदा कर सकते हैं।

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

8 of 11
गॉबलिन शार्क। ऑस्ट्रेलिया के संदर में रहने वाली यह मछली दुनिया की सबसे पुरानी जिंदा प्रजातियों में से एक मानी जाती है। ये इंसानों के लिए खतरा नहीं होतीं क्योंकि ये सिर्फ छोटी मछलियां खाती हैं।

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

9 of 11
थॉर्नी डेविल। ये ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तानों में पाए जाते हैं। रेंगने वाले ये कीड़े चीटियों के बिल के बाहर नजर टिकाए रहते हैं और अपनी जीब से खींच कर उन्हें बाहर निकाल लेते हैं। इसी से इनका पेट भरता है।

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

10 of 11
आए-आए। ये दिखने में तो चूहों की प्रजाति वाले लगते हैं लेकिन होते बंदरों और चिंपांजी जैसे हैं। ये हमेशा पेड़ों पर रहते हैं औऱ नीचे भी नहीं उतरते। ये ज्यादातर रात में ही बाहर निकलते हैं। इनकी हर उंगली पर पंजे होते हैं। ये मडागास्कर में पाए जाते हैं औऱ वहां के लोग इन्हें अपशकुनी मानते हैं।

विज्ञापन

चलने वाली मछली और कुत्ते जैसा हिरण, ये जानवर दंग कर देंगे

11 of 11
मेक्सिको की चलने वाली मछली। ये होती तो मछलियों जैसी हैं लेकिन इनके चार पैर भी होते हैं और तैरने के बजाए चलती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मछलियां नहीं बल्कि मेँढकों की प्रजाती की होती हैं। सोर्स- द रिचेस्ट.कॉम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें