फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

विज्ञापन
1 of 10
लोग तनाव और अन्य तरह की बीमारियों से निजात पाने के लिए कैसी अजब-गजब थेरेपीज करवाते हैं, इस फोटो-स्टोरी से जानिए।
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

2 of 10
चीन के शेंनयांग में मानसिक समस्याओं से निजात के लिए लोग कॉफिन ट्रीटमेंट ले रहे हैं। इसमें उन्हें एक ताबूत में लेटने को कहा जाता है, फिर आखिरी ख्वाहिशें लिखने को कहा जाता है। उन्हें बाद में ऐसा अहसास करवाया जाता है कि वो मर गए हैं। थोड़ी ही देर बाद एक बच्चे की किलकारी की आवाज आती है जो इस बात का संकेत होती है कि उनका दोबारा जन्म हुआ है। अब वो ‌जिंदगी को नए सिरे से देखें और नई तरह से जिएं।      सभी तस्वीरें ऑडी से।
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

3 of 10
मैगोट्स कीड़ों को मृत होने और सड़ने से जोड़ा जाता है। मैगोट से ही एक थेरेपी भी की जाती है। इन्हें जहां भी चोट लगी हो या घाव बन रहा हो, वहां काफी मात्रा में छोड़ दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि मैगोट के वहां होने से वो चोट या घाव के किटाणुओं को खाकर उन्हें ठीक कर देंगे। 

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

4 of 10
थाईलैंड में स्लैपिंग ब्यूटी थेरेपी अपनाई जाती है। इसे प्रैक्टिस करने वाले थाई प्रैक्टिशनर्स का ये दावा है कि चेहरे पर चांटे मार-मारकर झुर्रियों और चेहरे से संबंधित किसी भी दिक्कत को दूर कर देते हैं। चांटा मारने के साथ वो चेहरे पर मसाज भर करते हैं।
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

5 of 10
इंडोनेशिया में ट्रेन के ट्रैक पर लेटकर बुखार दूर करने की भी थेरेपी है। ट्रेन के ट्रैक पर लेटने से उन लोगों का मानना है कि ट्रेन की पटरियों पर आती हुई तरंगे बीमारियां दूर सकती हैं। लोग डायबीटीज और हाई शुगर का इलाज करवाते हुए ये भी करते हैं। ऐसा करने वाले लोगों को कई बार गिरफ्तार भी किया गया है। लेकिन वो मानते नहीं है।
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

6 of 10
क्या कुत्ता आपकी कोई थेरेपी कर सकता है? डॉग थेरेपी एक ऐसी ‌थेरेपी है जहां लोग अपनी समस्याओं को कुत्तों से बताते हैं। वो घंटों कुत्तों से अकेले में बात करते हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी को दुख बताकर उसे कम किया जा सकता है या एकांत में बात कर के किसी निर्णय के लिए भी तैयार हो सकता है।
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

7 of 10
चीन में तीन हजार सालों से गठिया को दूर करने के लिए बी-स्टिंग थेरेपी अपनाई जाती है। इसमें शरीर के जिस भी हिस्से में दर्द होता है वहां पर कई बार मधुम‌क्खियों से कटवाया जाता है। मानते हैं मधुमक्खियों में जलन दूर करने की ताकत होती है, इसलिए उनसे ये काम लिया जाता है।

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

8 of 10
स्पेन में एक स्पा है जिसका नाम है कॉसकील आर्टीस्पा। यहां पर पंखुड़ियों को शरीर पर लहराया जाता है। उससे गुदगुदी भी की जाती है। मानते हैं ऐसा करने से रिलैक्स होते हैं। 

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

9 of 10
अब जानिए अटैचमेंट थेरेपी के बारे में जिसकी दुनियाभर में  निंदा होती है। इस थेरेपी में लोगों को नया जन्म देने के नाम पर कई कंबलों में लपेट दिया जाता है। इतने कंबल लपेट दिए जाते हैं कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है। इसके साथ ही उस व्यक्ति पर कई लोग भी बैठ जाते हैं। लेकिन इस थेरेपी से कई बच्चों की जानें अब तक जा चुकीं हैं। 
विज्ञापन

बीमारियों को दूर करने की सबसे अजीबोगरीब थेरेपीज

10 of 10
ईयर कैंड‌लिंग भी एक थेरेपी है। इस थेरेपी को भी विशेषज्ञ नहीं मानते हैं। इस थेरेपी में एक मोमबत्ती को जलाकर उसे कान के छेद में डाला जाता है। ऐसी थेरेपी समझ से परे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें