स्कूल में कई बार बच्चों को गंदी यूनिफॉर्म या अधूरे होमवर्क के कारण वापस घर भेजने के किस्से तो आम बात हैं लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी स्कूल हैं जहां मामूली और बेवकूफी भरे कारणों के लिए बच्चों को गिरफ्तार कर जेल तक भेज दिया गया। इन कारणों को सुनकर आपको हंसी आ जाएगी।
विज्ञापन
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
2 of 15
एक लड़की को क्लास में बैठे-बैठे मोबाइल पर मेसेज करने के कारण निकाल दिया गया था। 14 साल की लड़की बोर हो रही थी तो मेजेस करने लगी, मना करने पर भी नहीं मानी तो सुरक्षा अफसरों को बुलाकर उसे गिरफ्तार करा दिया गया। कायदे से क्लास में बैटकर मेसेज करना तो गलत है लेकिन इसके लिए गिरफ्तार करना देना, अजीब है।
विज्ञापन
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
3 of 15
शिकागो में 11-15 साल की उम्र के बच्चों को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि वे कैंटीन में खाने को लेकर लड़ाई कर रहे थे।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
4 of 15
फ्लोरिडा के एक स्कूल में एक छात्र को गैस पास और साथी छात्रों के कंप्यूटर स्विच ऑफ कर देने के लिए सजा हुई थी। खबर के मुताबिक 14 साल का ये लड़का बदबू फैला कर लगातार क्लास का वातावरण गंदा करता था इसलिए गिरफ्तार हो गया।
विज्ञापन
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
5 of 15
फ्लोरिडा के ही स्कूल में 7 साल के दो बच्चों से पूछताछ की गई थी क्योंकि उन पर लिप टू लिप किस करने का आरोप था। हालांकि चश्मदीद गवाह टीचर से बात करने के बाद अफसरों का यह मानना था कि इस किस का कोई गलत इरादा नहीं था।
विज्ञापन
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
6 of 15
फ्लोरिडा के एक स्कूल में 11 साल के छात्र को इसलिए गिरफ्तार किया गया था क्योंकि वह स्कूल में प्लास्टिक का चाकू लेकर चला गया था जो उसकी मां ने ब्रेड पर बटर लगाने के लिए दिया था।
विज्ञापन
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
7 of 15
टेक्सास के एक स्कूल में एक बच्चे को क्लास में कागज के एरोप्लेन बना कर उड़ाने के कारण गिरफ्तार किया गया था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
8 of 15
न्यूयॉर्क के एक स्कूल में 12 साल की लड़की को क्लास के टेबल पर लिखने के कारण गिरफ्तार किया गया था। उसका जुर्म सिर्फ इतना था कि उसने टेबल पर अपने दोस्तों के लिए लिखा था, 'आई लव माई फ्रेंड्स ऐबी एंड फेथ'
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
9 of 15
हाउस्टन के एक स्कूल में दो नाबालिग बच्चों को एक दूसरे पर दूध फेकने के जुर्म में गिरफ्तार कर के कोर्ट भेजा गया था। दरअसल ये लड़का-लड़की ब्रेकअप कर रहे थे और इनकी लड़ाई हो रही थी, इसी में दोनों ने एक दूसरे के ऊपर दूध फेंक दिया। गौरतलब है कि हाउसटन के कुछ स्कूल में ब्रेकअप करना गैरकानूनी है।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
10 of 15
कैलीफॉर्निया के एक स्कूल में सुरक्षा गार्ड ने 16 साल की लड़की को इसलिए गिरफ्तार कर लिया था क्योंकि उसने केक खाने के बाद गलती से थोड़ा फर्श पर भी गिरा दिया था। गिरफ्तार करने के दौरान लड़की का हाथ भी टूट गया था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
11 of 15
13 साल के एक लड़के को नाबालिग सुधार गृह में इसलिए भेजा गया था क्योंकि वह क्लास में बहुत डकार लेता था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
12 of 15
कुछ महीने पहले ही टेक्सास के स्कूल से अहमद मोहम्मद का मामला सामने आया था जहां उसे डिजिटल घड़ी बनाने के लिए इसलिए सजा मिली क्योंकि टीचर को लगा था कि उसने बॉम्ब बनाया है। हालांकि बाद में इस 14 साल के लड़के को राष्ट्रपति ओबामा ने भी अपने घर बुलाया था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
13 of 15
कैलीफॉर्निया में एक पुलिस अफसर ने 7 साल के छात्र पर इसलिए काली मिर्च का स्प्रे डाल दिया था क्योंकि वह बार बार टेबल-कुर्सी पर चढ़ रहा था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
14 of 15
दक्षिण कैरोलीना में एक लड़के को स्कूल में नहीं लेकिन अपने घर में गिरफ्तार किया गया था। उसकी मां ने पुलिस को फोन करके यह शिकायत की थी कि लड़के ने अपना क्रिस्मस गिफ्ट पहले ही खोल लिया है। पुलिस ने लड़के पर अपने परिवार की इच्छा के विरुद्ध गिफ्ट खोलने का चार्ज लगाया था।
OMG! क्लास में डकारने और बदबू फैलाने पर भी अरेस्ट हो गए बच्चे
15 of 15
टेक्सास के एक स्कूल में डायने ट्रान नाम की लड़की को इसलिए जेल हुई थी क्योंकि वह स्कूल नहीं जाती थी। 17 साल की इस लड़की को जेल में एक रात गुजारनी पड़ी थी क्योंकि वह अपने छोटे भाई-बहनों का पेट पालने के लिए नौकरी कर रही थी और स्कूल नहीं जाती थी। सोर्स- लिस्ट25.कॉम।