फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

विज्ञापन
1 of 11
ये दस ऐसे समुद्र के किनारे हैं जिनके बारे में आपने कभी नहीं सुना होगा। समुद्र किनारे भी इतने अलग हो सकते हैं, इसकी कल्पना नहीं की होगी।
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

2 of 11
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है न्यूजीलैंड के डुनेडिन के टनल बीच का। यहां हर साल चालीस हजार तक लोग घूमने आते हैं। इस बीच की खासियत है यहां का टनल। इसे जॉन कार्गिल ने सन् 1870 में अपने परिवार के नहाने के लिए बनाया था।      सभी तस्वीरें ऑडी से।
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

3 of 11

ये है जापान के इरोमोट का होशीजुना नो हामा द्वीप। इस जापानी नाम का  मतलब है स्टार-सैंड बीच। इस बीच पर सितारों के आकार के जीव पाए जाते हैं।  इस जीव का नाम है बैकलोजिपसीना स्पेरूलैटा। 

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

4 of 11
ये है फ्लोरिडा का सिएस्टा बीच। यहां की रेत में 99 प्रतिशत प्योर क्वार्टज है।जो कि इसे हमेशा ठंडा रखता है। धूप में भी यहां की रेत चुभती नहीं है।
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

5 of 11
ये है हवाई का बिग आइलैंड। यहां पास में होने वाले ज्वालमुखी के फटने और फिर ठंडे होने की वजह से इस जगह की रेत पूरी तरह से काले रंग की है। 
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

6 of 11

ये है मालदीव्स का बीच। रात में ये ऐसा ही जगमगाता सा दिखता है। एकदम नीला। ये यहां रेत में पाए जाने वाले एक जीव की वजह से है। उसकी रंगत ऐसी चमचमाती सी होती है। रात के अंधेरे में ऐसा लगता है जैसे रेत पर नीली छोटी-छोटी बत्तियां किसी ने जला दी हों।
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

7 of 11
मैसुचेट्स का सिंगिंग बीच। यहां चलने वाले लोगों को रेत से एक अजब सी आवाज सुनाई देती है। ऐसा क्यों होता है, वैज्ञानिक तौर पर बताया जाना मुश्किल है, पर ये जरूर है कि वहां की रेत काफी एक-दूसरे से लड़ने पर आवाज करती है। 

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

8 of 11
उड़ीसा का चांदीपुर बीच। कहते हैं यहां समुद्र दिन के वक्त तक पांच किलोमीटर तट से पीछे तक चला जाता है। ऐसे में लोगों को तट पर चलने की काफी जगह मिल जाती है। जिस जगह पर समुद्र रहता है, उस जगह पर भी वो दिन के वक्त चल पाते हैं। 

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

9 of 11
गोवा का अगौंडा बीच। कहते हैं कि शाम के वक्त यहां तट पर कई गायों को बैठे देखा जा सकता है। वो धूप ढलने तक यहां बैठी रहती हैं।

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

10 of 11
ब्राजील का गेनीपाबू बीच।यहां के बीच में रेत के कई टीलें मिलते हैं। रेत के टीले हैं तो लगातार अपना आकार बदलते भी रहते हैं। 
विज्ञापन

दुनिया के 10 सबसे अजीबोगरीब बीच, ऐसे देखें नहीं होगें

11 of 11
ये हैं इंगलैंड के कॉर्नवॉल का लीगो बीच। दो दशक पहले यहां एक जहाज टोकियो एक्सप्रेस से एक लहर ने इतनी तेज से टकराया था कि जिससे शिप के 62 कंटेनर टूट गए थे। इन कनेंटनरों में  साढ़े चार मिलियन के आस-पास लीगो के खिलौने थे जो पानी में जा मिले थे। ऐसे में आज तक कॉर्नवॉल, डेवॉन, वेल्स और आयरलैंड की किनारों पर कई खिलौनों के टुकड़े आते रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें