फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

विज्ञापन
1 of 12
हाल ही में आपने पढ़ा था कि एक भारतीय परिवार बेंगलुरू से पेरिस तक कार चला कर गया था और अब ऐसा ही एक और मजेदार मामला फिर से सामने आया है जहां इन तीन महिलाओं ने कमाल कर डाला है।
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

2 of 12
दिल्ली की इन तीन महिलाओं ने कार के जरिए दिल्ली से लंदन तक का सफर तय किया है। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा काम इन्होंने सिर्फ 97 दिनों में कर डाला।
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

3 of 12
दिल्ली की रश्मी कोप्पर, डॉ सौम्या गोयल और निधि तिवारी कुंवारी नहीं बल्कि शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी हैं। जानते हैं, इन तीनों में से सिर्फ निधि को ही गाड़ी चलानी आती है और पूरे सफर में उन्होंने ही कार चलाई।

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

4 of 12
निधि ने अपनी सहेलियों को जब ये आईडिया बताया तो उन्होंने भी अपनी 15 साल पुरानी तमन्ना पूरी करने के लिए अपनी नौकरी से लंबी छुट्टी ली और महिंद्रा फर्स्ट चॉयस गाड़ी से इस सफर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

5 of 12
एक दिन में इन्होंने 600 किमी तक गाड़ी चलाई। वाकई यह कोई मामूली बात नहीं है. इनका पूरा सफर करीब 23,000 किमी का था।
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

6 of 12
देखिए इस इस रास्ते हो कर निकली इनकी गाड़ी। म्यांमार-->चीन-->किरगिस्तान-->उज्बेकिस्तान-->रूस-->फिनलैंड-->चेक रिपब्लिक-->जर्मनी-->ब्रिटेन।
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

7 of 12
जून 2015 में शुरू हुआ ये अनोखा सफर अक्टूबर में जा कर पूरा हुआ। लेकिन इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों से भी गुजरना पड़ा।

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

8 of 12
सौम्या ने बताया कि उन लोगों ने रात में ड्राइव करना सही नहीं समझा इसलिए पूरी शाम किसी न किसी शहर में बिताई और वहीं घूमें। यूरोप पहुंचने तक तो उन्हें हाईवे पर एक भी महिला ड्राइवर नहीं दिखी।

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

9 of 12
इसके अलावा वे जिस भी देश में गए, सबसे पहले वहां का एक सिम कार्ड लिया। हालांकि पहले से बुकिंग न होने के कारण उन्हें रुकने की जगह आसानी से नहीं मिलीं।

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

10 of 12
भारत और इंगलैंड के अलावा वे कहीं भी अंग्रेजी में बात नहीं कर पाए और उन्हें साइन भाषा और गूगल ट्रांस्लेटर से ही काम चलाना पड़ा।

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

11 of 12
इनकी कार आकर्टिक सर्किल को पार करने वाली पहली भारतीय कार थी। मणिपुर से गुजरते वक्त इन्हें भूस्खलन का भी सामना करना पड़ा था। वहां के लोगों ने इन्हें मदद दी और इन्होंने स्थानीय लोगों के घर में भी कुछ दिन बिताए। उनके हाथ का बना मणिपुरी खाना भी खाया। रश्मि कहती हैं,'' इस सफर ने मेरे अंदर इंसानियत के प्रति फिर से विश्वास जगा दिया।''
विज्ञापन

वाह! 97 दिनों में कार चला कर दिल्ली से लंदन तक घूम आईं ये महिलाएं

12 of 12
ये तीनों महिलाएं वुमन बियॉन्ड बाउंड्रीज नाम की एक संस्था की सदस्य हैं जो महिलाओं को ड्राइव कर के लंबी लंबी यात्राओं पर जाने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें