फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

Sat, 21 Nov 2015 08:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
जमीन धसकने से बनने वाले गड्ढों को सिंकहोल कहा जाता है। दुनिया में ऐसे सिंकहोल भी हैं जिनको देख किसी का भी जी थर्रा जाए।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

2 of 9
साल 1994 में अमेरिका के फ्लोरिडा में दुनिया का सबसे बड़ा सिंकहोल वजूद में आया। इससे भारी मात्रा में जिप्सम निकला था। बताया जाता है कि इस सिंकहोल की वजह से इलाके का 90 फीसदी पीने का पानी प्रभावित हुआ, प्रदूषण झेलना पड़ा सो अलग।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

3 of 9
बेलिज में समुंद्री किनारे पर पानी के भीतर 124 मीटर गहरा सिंकहोल है। इस जगह को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है। जब यहां का जलस्तर घटता है तो समंदर के नीले पानी में बड़ा सा सिंकहोल साफ नजर आता है।

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

4 of 9
न्यूजीलैंड के अबेल तसमैन नेशनल पार्क में मौजूद सिंकहोल को हारवुड होल कहते हैं। ये स्थानीय टक्का हिल का ही हिस्सा है। ये सिंकहोल तसमैन खाड़ी और गोल्डन खाड़ी के बीच में बना है। इसकी गहराई करीब 183 मीटर है। इसका नाम हेनरी हारवुड के नाम पर पड़ा जिन्होंने साल 1920 में इस सिंकहोल को खोजा था।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

5 of 9
बहामास के लॉन्ग आइलैंड पर दुनिया का सबसे गहरा सिंकहोल है। इसकी गहराई करीब 663 फीट बताई जाती है।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

6 of 9
क्रोशिया का ये सिंकहोल अब एक झील में बदल चुका है। बताया जाता है कि गुफा की दीवार धसकने से ये सिंकहोल बना। इसे रेड लेक भी कहते हैं।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

7 of 9
पेंसिल्वानिया में साल 1986 में जून के महीने में अचानक जमीन धसकने से एक बड़ा सा सिंकहोल बन गया। ये सिंकहोल मैकंजी में बना है। इलाके में पानी सप्लाई के फैले जाल को इस सिंकहोल की वजह माना जाता है। ये सिंकहोल 75 फीट चौड़ा और 35 फीट गहरा है।

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

8 of 9
उत्तरी ओमान में बिम्माह सिंकहोल दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। जब ये सिंकहोल वजूद में आया तो स्थानीय लोगों ने इस जगह को पार्क में तब्दील कर दिया, जिसे हैवियत नज्म पार्क कहते हैं। ये सबसे खूबसूरत सिंकहोल माना जाता है। ये 40 मीटर फैला हुआ और 20 मीटर गहरा है। इस सिंकहोल में लोगों को तैराकी का लुत्फ लेते हुए भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन

खौफनाक गड्ढे, कहीं शहर के बीचों-बीच तो कहीं समंदर में

9 of 9
अमेरिका के टेक्सास के डाइसिएटा में खारे पानी के कचरे की वजह एक सिंकहोल वजूद में आया। ये तेल उत्पादन वाला पुराना शहर माना जाता है। शुरू में ये सिंकहोल छोटा था लेकिन धीरे-धीरे ये इतना फैल गया कि मुख्य मार्ग से बिलकुल सटा हुआ दिखता है।

सोर्स-द रिचेस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें