सर्जरी की मदद से लिंग बदलने के मामले तो आपने भी खूब सुने होंगे। लेकिन क्या जानते हैं ऐसे गांव के बारे में जहां लड़कियां किशोरावस्था में पहुंचते ही बन जाती है लड़का? तस्वीरें: डेली मेल से।
विज्ञापन
ऐसा रहस्यमयी गांव जहां लड़कियां जवान होते-होते बन जाती हैं लड़का
2 of 5
जी हां, इस छोटे से गांव का नाम है सलिनास। ये डॉमिनिकन रिब्लिक में है। इस गांव में हर पचास बच्चों में से एक बच्चा ऐसा होता है जो जन्म के वक्त तो लड़की बनकर पैदा होती है पर किशोरावस्था में आते-आते वो लड़का बन जाती है। यहां ऐसे कई मामले आम हैं।
विज्ञापन
ऐसा रहस्यमयी गांव जहां लड़कियां जवान होते-होते बन जाती हैं लड़का
3 of 5
कॉर्नेल युनिवर्सिटी की डॉ जूलियन इमपेरोटो मैकनिले एंडोक्रिनोलॉजिस्ट है। वो इस मसले पर साल 1970 से काम कर रही हैं। वो बताती हैं कि ये असल में एक मेडिकल कंडिशन है जिसका नाम स्यूडोहरमोफ्रोडाइट है। इस कंडिशन में जब बच्चियां पैदा होती हैं तो उनके प्राइवेट पार्ट स्त्रियों वाले ही लगते हैं। लेकिन किशोरावस्था तक आते-आते उसका विकास पुरुषों जैसे गुप्तांग की तरह होने लगता है।
ऐसा रहस्यमयी गांव जहां लड़कियां जवान होते-होते बन जाती हैं लड़का
4 of 5
जूलियन ने बताया कि ऐसी लड़कियों को कभी भी लड़कियां कहलाना पसंद नहीं होता। वो लड़को जैसे ही जीना चाहती हैं। इनके किशोरावस्था में कदम रखते ही अंडाशय और समग्र गुप्तांग का विकास होने लगता है। बचपन से विकास ना हो पाने का कारण होता है 5एल्फा रिडक्टेस नाम के एंजाइम की कमी। इसके ना होने से गुप्तांग औरतों में होने वाली योनी सा दिखने लगता है।
ऐसा रहस्यमयी गांव जहां लड़कियां जवान होते-होते बन जाती हैं लड़का
5 of 5
पर अच्छी बात ये है कि इतनी सलिनास में पैदा हुई लड़कियों का यूं लड़कों में तब्दील होना बिल्कुल सामान्य है। इसको पूरी इज्जत बक्शी जाती है। इसका बल्कि जश्न भी मनाया जाता है।