सेल्फीज के इस दौर पर यकीनन आप भी अछूते नहीं होंगे। लेकिन जानें एक ऐसे ट्रेंड के बारे में जहां महिलाएं अपने ब्रा की स्ट्रैप की सेल्फीज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
2 of 10
मैसेकटॉमी के बारे में तो आप जानते ही होंगे। ये वो प्रक्रिया होती है जिसमें महिलाओं के स्तनों को कैंसर होने की वजह से ऑपरेट कर हटा दिया जाता है। कई महिलाओं को डबल मैसेकटॉमी करवानी पड़ती है। यानी के दोनों स्तनों को सर्जरी से हटवाना पड़ता है ताकि कैंसर को जड़ से हटाया जा सके और वो शरीर के बाकी अंगों में ना फैले।
विज्ञापन
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
3 of 10
अब ये एक ऐसी चीज है जिसे समाज में टैबू की तरह देखा जाता है। जिस महिला के साथ मैसेकटॉमी होती है उसे ये चीज लोगों से छिपानी पड़ती है। ऐसी महिलाओं के इलाज के कई संस्थाएं हैं जो चैरिटी के मदद से इन महिलाओं के इलाज को मुमकिन करती हैं। इन चैरिटीज का एक मकसद लोगों में जागरूकता लाना भी होता है। सोशल मीडिया के दौर में ऐसा कोई कैंपेन नहीं जिसमें फेसबुक, ट्विटर या फिर इंस्टाग्राम की मदद ना ली जाती हो।
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
4 of 10
#showyourscar एक ऐसा ही कैंपेन है जिसे महिलाओं ने मैसेकटॉमी के लिए चैरिटी इकठ्ठा करने के लिए चलाया है। लेकिन इससे पहले आपका ये जानना जरूरी है कि चैरिटी के लिए इस कैंपेन से पहले #showyoustrap नाम का कैंपेन चलाया था। #showyoustrap कैंपेन के अंतर्गत महिलाएं अपने ब्रा -स्ट्रैप की सेल्फी सोशल साइट्स पर पोस्ट कर रही थी। सेल्फी पोस्ट करने के साथ ही महिलाएं इसमें लोगों से तीन सौ रुपए तक दान करने के लिए कह रही थी।
विज्ञापन
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
5 of 10
पर मैसेकटॉमी से जूझ ही और जूझ चुकी कुछ महिलाओं का मानना है कि ब्रा के स्ट्रैप की फोटो पोस्ट करने से बीमारी को जैसे ग्लैमर का चेहरा दिया जा रहा है। उसका मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
6 of 10
ऐसी महिलाओं ने मिलकर अब सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करना शुरू किया है जिसमें वो खुलकर अपने मैसेकटॉमी के घाव को लोगों के बीच रख रही हैं।
विज्ञापन
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
7 of 10
असल तस्वीरें दिखाकर वो बताना चाहती हैं कि इस दर्द से गुजरना क्या होता है। क्यों मैसेकटॉमी के बाद महिलाएं ब्रा जैसी चीज पहन नहीं पाती? और ये भी कि उन्हें अपने शरीर से इस सर्जरी के होने के बाद भी प्यार है।
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
8 of 10
ऐसी महिलाओं का मानना है कि वो गर्व महसूस करती हैं कि उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को हराया और अब अपने घाव का #showyourscar कैंपेन के तहत इस्तेमाल करने का मादा रखती हैं।
महिलाएं ब्रा की स्ट्रैप दिखाते हुए ले रही हैं सेल्फीज, वजह समाजसेवा
9 of 10
#showyoustrap कैंपेन को वो नकारती हैं और सही मकसद के लिए सही तरीके से आगे आने में विश्वास रखती हैं।