फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

Mon, 14 Sep 2015 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
फिल्मों में तो कई सुपरहीरोज देखे होंगे। अब मिलिए रियल लाइफ सुपरहीरोज से। इनके हैरतअंगेज कारनामे देख दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

2 of 10
बेन अंडरवुड तीन साल का था जब कैंसर के चलते उसे दोनों आंखें गंवानी पड़ीं। लेकिन ईको लोकेशन के जरिए बेन ध्वनि की तरंगों को इस तरह महसूस कर सकता है कि जैसे उसे सब कुछ दिखाई देता हो। बेन नॉर्मल इंसान की तरह बास्केटबॉल खेल सकता है, साइकिल भी चला सकता है।
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

3 of 10
डैनियल ब्राउनिंग स्मिथ को रबर ब्वॉय के नाम जाना जाता है। स्मिथ पांच बार दुनिया के सबसे फलेक्सिबल शख्स के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं।

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

4 of 10
मिशेल लोटिटो फ्रेंच एंटरटेनर हैं और इन्हें लोग मिस्टर 'ईट इट ऑल' के नाम से पुकारते हैं। इनकी खासियत ये है कि लोहा हो या प्लास्टिक, ये सब कुछ हजम कर जाते हैं।
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

5 of 10
राथाकृष्णन वेलू ने उस समय अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जब साल 2007 में क्वालालम्पुर के रेलवे स्टेशन पर 6 डिब्बों की एक ट्रेन को अपने दातों से खींच दिया।
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

6 of 10
मलेशिया के ल्यू थो लिन को मैगनेटिक मैन के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में लिन ने अपनी छाती से लोहे की जंजीर लगी प्लेट को चिपकाकर एक कार को करीब 20 मीटर तक खींच दिया था।

विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

7 of 10
64 वर्षीय थाई गॉक की खासियत ये हैं कि ये कभी सोते नहीं हैं। थाई गॉक तब से नहीं सोए जब साल 1973 में उन्हें बुखार आया था।

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

8 of 10
टिम क्रिडलैंड को दर्द महसूस नहीं होता है। टिम अमेरिका में कई जगह अपने शरीर पर सुईयां चुभो कर प्रदर्शन कर चुके हैं।

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

9 of 10
केविन रिचर्डसन एनीमल बिहेवियरिस्ट हैं। केविन का दावा है कि वो शेर हो या चीता, इस तरह के किसी भी जंगली जानवर के साथ रात बिता सकते हैं।
विज्ञापन

मिलिए रियललाइफ सुपरहीरोज से, इनके कारनामे देख दंग रह जाएंगे

10 of 10
क्लाउडियो पिंटो अपनी दोनों आंखों को 4 सेंटीमीटर तक पॉप कर सकते हैं। ऐसा करने वाले पिंटो दुनिया के अकेले शख्स हैं। पिंटो की मानें तो उनकी ये खूबी उनके लिए भगवान का नायाब तोहफा है, जिसके जरिए वो पैसा भी कमा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें