ऐसे भी कई लोग हैं, जिन्हें इंसानों से प्यार ही नहीं हुआ, बल्कि उनसे मोहब्बत हुई जो जीते ही नहीं। इन लोगों ने चीजों से प्यार किया और शादी भी।
विज्ञापन
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
2 of 11
इस लिस्ट में सबसे पहले मिलिए ऐमी वुल्फ वीबर से। वो पेनिनस्लेवानिया से हैं। उन्होंने 80 फुट के एक राइड से शादी की है जो नोबेल्स अमयूजमेंट पार्क में है। ऐमी इस राइड को ही अपना पति मानते हैं। तेरह साल की उम्र से ही वो इस राइड से प्यार कर बैठी। --सभी तस्वीरें टॉपटेन्ज से।
विज्ञापन
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
3 of 11
ये हैं आईजा रीता बरलियन मॉर। आईजा स्वीडन के लिडेन में रहती हैं और बर्लिन की दीवार से शादी रचा चुकी हैं। जर्मनी की इस मशहूर दीवार को उन्होंने सात साल की उम्र में टीवी पर देखा और तभी दिल दे बैठी। 1989 में बर्लिन की दीवार को गिरा दिया गया। ये आईजा के लिए तलाक सा था। फिर उन्होंने एक गार्डेन के फेंस से प्यार किया।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
4 of 11
मिलिए एरिका आईफिल से। पेरिस का आईफिल टॉवर पूरी दुनिया में प्यार की निशानी के रूप में जाना जाता है। लेकिन जहां एक तरफ सभी जोड़े यहां आकर एक किस करने को तरसते हैं, वहीं एरिका को किसी और से नहीं बल्कि इस टॉवर से ही प्यार हो गया। उन्होंने आईफिल टॉवर से ना सिर्फ शादी रचाई बल्कि अपना नाम भी बदलकर एरिका आईफिल रख लिया।
विज्ञापन
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
5 of 11
ये है ली जिन ग्यू। ली साउथ कोरिया से हैं। उन्होंने डाकीमकूरा से शादी की। अब ये अजीबोगरीब नाम असल में एक तकिया है। इस तकिए को उन्होंने जापान में खरीदा था। इस तकिए को एक लड़की की तरह से बनाया गया था और ली के मुताबिक उसे एक नजर में ही इस तकिए से प्यार हो गया था। ली ने इस तकिए से जापान में ही शादी की और फिर कोरिया ले आया।
विज्ञापन
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
6 of 11
नेथानियल से मिलिए। उनको अपनी लाल रंग की कार से प्यार है। कार का ब्रैंड का नाम है 1998 मॉन्टी कारलो। लेकिन प्यार से नेथानियल उसे चेज बुलाते हैं। वो मानते हैं कि वो अपनी कार को डेट करते हैं, चूमते हैं, नहाते हैं और उसे तोहफे भी देते हैं।
विज्ञापन
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
7 of 11
ऐसे कई लोग हैं जिनका आकर्षण चीजों की तरफ होता है। वो इंसानों में चाहत को नहीं ढूंढ पाते। ऐसे ही एक शख्स है जिनका नाम है साल 200। साल को अपने वीडियो गेम में एक कैरेक्टर नेन से प्यार है। 27 साल की उम्र में साल ने नेन जो कि काल्पनिक सी चीज थी, उससे शादी रचा ली।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
8 of 11
अमांडा विट्टाटेकर। अमांडा इंगलैंड से हैं। अमांडा को स्टैचू ऑफ लिबर्टी से मोहब्बत है। 2007 में अमांडा को स्टैचू ऑफ लिबर्टी से प्यार हुआ। अमांडा मानती हैं कि उनका स्टैचू ऑफ लिबर्टी से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप है। अमांडा ने स्टैचू ऑफ लिबर्टी का छह फुट का रेप्लिका भी अपने घर में बना रखा है।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
9 of 11
मिल लीजिए रेगनर डेलिनगे से। रेगनर को तीन फुट की एक मूर्ति से प्यार है। वो मूर्ति ग्रीक भगवान एडोनिस को दिखाती है। रेगनर इस मूर्ति से ही प्यार करती हैं। इस मूर्ति को साथ में रखती हैं।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
10 of 11
ये हैं एडवर्ड स्मिथ। एडवर्ड कहते हैं कि उन्हें कभी लड़कियों से प्यार नहीं हुआ। वो खुद को रोमांटिक मानते हैं, कविताएं भी लिखते हैं। लेकिन अपनी कार के लिए। एडवर्ड ने अपने प्यार को नाम दिया है वनीला। वो वनीला के साथ संबंध बनाने की बात को स्वीकारते हैं।
किनसे प्यार कर बैठे ये लोग, जान लेंगे तो माथा पीट लेंगे
11 of 11
अब सबसे आखिर में मिलिए डेव कैट से। डेव सेक्स डॉल्स से प्यार करते हैं। उन्होंने कई सेक्स डॉल्स को अपने घर में रखा हुआ है। वो इन्हीं के साथ रहते हैं और इनका वैसे ही ख्याल रखते हैं जैसा कोई अपने पार्टनर के लिए। वो खुद को टेक्नोसेक्शुअल मानते हैं।