मोटापा घटाने के लिए अक्सर लोगों को सिर्फ उस एक पल का इंतजार होता है जब दिल कह दे कि 'अब नहीं तो कभी नहीं'। लगता है ऐसा ही कुछ हुआ 22 साल की इस लड़की के साथ जिसने एक दुकान के शीशे में एक मोटी महिला को देख कर ये समझ लिया कि यह उसका खुद का शरीर है। बस फिर क्या था, इसने ठान लिया कि अब ये वजन घटा कर ही रहेगी।
विज्ञापन
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
2 of 7
लंदन की रहने वाली लिसी कुर्ती का वजन 101 किलो था। वो खाने में सिर्फ जंक फूड और चटर-पटर जैसे चिप्स, चॉकलेट, मिठाइयां ही खाती थी। वो बताती है कि एक वक्त ऐसा आ गया था कि उसका मोटापा उसकी जिंदगी की हर चीज पर असर डालने लगा था। उसका आत्म विश्वास भी कम होने लगा था और सेहत खराब। लेकिन अचानक एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया।
विज्ञापन
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
3 of 7
चार साल पहले की बात है जब वो शॉपिंग सेंटर की एक दुकान में खड़ी थी और उसे अहसास हुआ कि उसे पूरी तरह बदलने की जरूरत है। शीशे के उस पार एक बेहद मोटी औरत को खड़े देखा और सोचा, ''मैं कभी ऐसी नहीं होना चाहती।'' तभी समझ आया कि वो महिला कोई और नहीं खुद उसकी परछाई थी।
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
4 of 7
लिसी बताती हैं कि अपने वजन के कारण वे चल भी नहीं पाती थी और लोग उसकी तुलना पेंग्युइन से करते थे। तभी उसने घर में ही कसरत कर के पतले होने की ठानी, वो भी यूट्यूब के वीडियो के सहारे।
विज्ञापन
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
5 of 7
उसे जिम में कसरत करने पर शर्म महसूस होती थी। इसीलिए डीवीडी और यूट्यूब पर वजन घटाने के वीडियो देख देख कर उसने कसरत की। उसने शुरूआत में 38 किलो वजन घटाया औऱ 30 दिन तक सिर्फ नैचुरल चाय ही पी। इससे उसने साढ़े 5 किलो वजन और घटाया।
विज्ञापन
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
6 of 7
अब उसका वजन 101 से 57 किलो हो गया है। वो छोटे साइज के कपड़े पहनती है और खुद में आत्मविश्वास महसूस करती है। वो बताती है, ''वजन घटने के बाद जिसने भी मुझे देखा, पहचान ही नहीं पाया। वो बगल से गुजर जाते थे और उन्हें पता ही नहीं चलता था कि वो मैं हीं हूं''।
चल-फिर भी नहीं पाती थी 101 किलो की ये लड़की, ऐसे बना डाली फिट फिगर
7 of 7
लिसी अब हर दिन जिम जाती है और खुद को मेन्टेन रखती है। वो कहती है कि अभी भी भले ही वो पर्फेक्ट नहीं है लेकिन खुद के लिए ही एक प्रेरणा है। वो कहती है,''मैं खुद के लिए बेहतर लगना चाहती हूं न कि सिलेब्रिटी जैसा दिखने के लिए। वो दूसरों को भी ये सलाह देती है कि वजन घटाने के लिए खुद से किए वादे पर अडिग रहें और उसे निभाएं, जरूर कामयाब होंगे।'' तस्वीरें-डेलीमेल से।