क्या आप जानते हैं कि सेल्फी स्टिक जो आजकल इतनी लोकप्रिय हो चुकी है, वह जापान की देन है, और अब जापान ही नए तरीके के नूडल्स ला रहा है जो साधारण नूडल्स से काफी ज्यादा सेहतमंद हैं।
विज्ञापन
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
2 of 7
खास बात यह है कि ये नूडल्स पेड़ के गूदे से बने होंगे। डेलीमेल के मुताबिक कपड़े बनाने वाली कंपनी ओमनीकेंशी ने कॉनजैक से मिल कर बने न पचने वाले सेलुलोस को फाइबर युक्त आटे में बदलने का फैसला किया है जिसे उन्होंने सेल-ईट नाम दिया है।
विज्ञापन
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
3 of 7
कॉनजैक दरअसल एक तरह का पौधा होता है जो जापान में उगाया जाता है। इसे दूसरे तरह के जापानी नूडल्स बनाने में भी इस्तेमाल करते हैं। ओमनीकेंशी जो नूडल्स बना रही है उसमें फैट नहीं होगा और केवल 27 कैलोरी होंगी जबकि गेहूं से बने नूडल्स में 1538 कैलोरी होती हैं।
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
4 of 7
कंपनी के मैनेजर ताकाशी आसामी ने कहा कि लकड़ी का गूदा इन नूडल्स को ज्य़ादा अच्छा स्वाद और बनावट देगा जो कि दूसरे नूडल्स में नहीं होता।
विज्ञापन
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
5 of 7
इस नए तरह के आटे का उत्पादन अगले साल तक शुरू हो जाएगा। एक महीने में 30 टन उत्पादन करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
6 of 7
यही नहीं, इसे दूसरे उत्पादों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें गेहूं का प्रयोग होता है जैसे कि पास्ता।
जापान में बन रहे हैं लकड़ी के नूडल्स, वजह है बड़ी खास
7 of 7
हो सकता है आने वाले वक्त में इसे चीन तक भी निर्यात किया जाए क्योंकि वहां बच्चों में मोटापे की शिकायत बढ़ती जा रही है। देखते हैं, भारत तक ये नूडल्स कब तक आते हैं।