फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

विज्ञापन
1 of 11
ये दुनिया की दस ऐसी ट्रेन सवारियां हैं जिन्हें देखेंगे तो वाकई इनकी सवारी की इच्छा करने लगेगी। ये काफी आलीशान हैं।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

2 of 11
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है रॉकी मांउटेनियर का। वैनकाउवर से कैलेगरी चलने वाली ये ट्रेन बर्फीली पहाड़ों, ग्लेशियर से ढकी झीलें, रेगिस्तान और जंगल सभी कुछ दिखा देती है। इसके अंदर ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर सभी कुछ क्लास वन लेवेल का मिलता है। लंच में शराब फ्री की होती है। इसमें चार दिन और तीन रातें सफर करने का किराया 88 हजार रुपए है।     सभी तस्वीरें हेराल्ड सन से।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

3 of 11
ये तस्वीर है ओरिएंटल एक्सप्रेस की। ये सिंगापोर से मलेशिया होते हुए बैंकॉक तक लाती है। ये शाही ट्रेन
1932 से चल रही है। इसमें चार तरह के प्राइवेट केबिन मिलते हैं। पुलमैन सिंगल, पुलमैन, स्टेट केबिन और प्रेसिडेंशियल केबिन। ये पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड हैं और सभी केबिन के अपने शॉवर और टॉयलेट हैं। सफर के दौरान अहसास ही नहीं होता कि ट्रेन में हैं। ऐसा लगता है कि कोई बस आपको तेजी से दुनिया के सबसे सुंदर नजारे दिखाता जा रहा है। इसमें तीन रात ठहरने का किराया लगभग दो लाख रुपए तक है।

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

4 of 11
ट्रांस-साइबेरिया रूस की शाही एक्सप्रेस है। ये मॉस्को से व्लाडिवोसटक तक ले जाती है। ये पांच सितारा होटल जैसे ही है। सभी केबिनों में पावर शावर, अंडरफ्लोर ही‌टिंग, एसी, डीवीडी सीडी प्लेयर, टीवी, रेस्टोरेंट और वाइन के लिए अच्छी जगह बनाई गई है। बारह रातों का मजेदार सफर करवाने वाली ये ट्रेन लेक बैकाल पर रूककर बढ़िया लंच करवाती है। सफर का खर्चा दस लाख रुपए तक आ सकता है।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

5 of 11
ये है रॉयल स्कॉट्समैन। ये ट्रेन स्कॉटलैंड घूमाती है। अगर देखना है कि स्कॉटलैंड कितना सुंदर है, तो इस ट्रेन से बेहतर तरीका नहीं हो सकता। ये ट्रेन अप्रैल से अक्टूबर तक चलती है। इसमें 36 कमरे हैं, दो बढ़िया और बड़े डाइनिंग कैरिज, और अंदर ही बारबीक्यू का भी इंतजाम है। इसमें चार दिन और तीन रात रूकने का किराया चार लाख रुपए तक है।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

6 of 11
ये है ग्लेशियर एक्सप्रेस। स्विटजरलैंड की सबसे धीमी ट्रेन और शाही भी। यहां के स्की रिसॉट्स से लेकर यहां की पूरी बर्फीली दुनिया को ये ट्रेन खूबसूरती से दिखाते चलता है। इसके अंदर बार, स्नैक्स, ड्रिंक्स सभी कुछ मौजूद मिलता है। सीट्स कुशन्ड होते हैं और कमरें भी काफी आरामदायक मिलते हैं। इसमें बैठकर 291 ब्रिज, स्काईलाइ्टस सभी कुछ देखा जा सकता है। एक दिन का खर्च 22 हजार रुपए तक है।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

7 of 11
रॉयल राजस्‍थान। साल 2009 में शुरू की गई ये ट्रेन दिल्ली से राजस्‍थान, फिर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पहुंचती है। इतना लंबा सफर वो हफ्तेभर में पूरा करती है। इसके बड़े-बड़े शीशे, अंदर महलों-सा माहौल, स्पा, दो लाउंज और दो रेस्टोरेंट कारें इसे काफी आलीशान बनाती हैं। इसका किराया ढेड़ लाख तक सुईट का है। इस ट्रेन का नाम पैलेस ऑन व्हील्स भी है।

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

8 of 11
ये है हिराम बिंघम। ये साउथ अमेरिका की सबसे बढ़िया ट्रेनों में से एक है। ये मकु-पिकु से लेकर एंडीज माउंटेन्स सभी कुछ घुमाती है। 

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

9 of 11
अब जानिए इंडियन पैसिफिक के बारे में। पर्थ से लेकर सिडनी तक के इसके सफर के दौरान आप पहाड़, नदियां, गांव, शहर, रेतीली जगहें सबकुछ देख सकते हैं। आरामदायक सीट्स, हॉट शॉवर्स, कैफे, लाउंच, रेस्टोंरेंट, एंटरटेनमेंट सभी कुछ मुमकिन है इस सफर में। किराया लगभग दो लाख।

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

10 of 11
ये है वेनिस सिंपलन ओरियंट एक्सप्रेस। ये एक प्राईवेट लग्जरी ट्रेन है जो लंदन से वेनिस और अन्य यूरोपिय देशों में चलती है। किराया लगभग चार लाख रुपए।
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे शाही ट्रेनें, 10 लाख रुपए तक किराया

11 of 11
इस ट्रेन का नाम कैलिफोर्निया जिफायर है। शिकागो के यूनियन स्टेशन से निकलती हुई ये कैलिफो‌र्निया तक 54 घंटों में पहुंचती है। नेब्रास्का, डेनवर, कोलोरेडो रिवर, कैनयन और उथाह रेगिस्तान भी ले जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें