डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है। ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कई चमत्कारी सर्जरियां की हैं और नामुमकिन मामलों को भी मुमकिन बनाया है।
विज्ञापन
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
2 of 12
जब डॉक्टरों ने एक ही आदमी के सीने में लगा दिए दो दिल: आपने कभी सुना है कि किसी के सीने में दो दिल धड़के? टाइसन स्मिथ एक ऐसे शख्स से जिन्हें हार्ट ट्रांसप्लांट की सक्त जरूरत थी। लेकिन वो इतने कमजोर थे कि ट्रांसप्लांट किया नहीं जा सकता है। बाद में उन्होंने एक दूसरे दिल को इसी दिल के साथ उसी कैविटी में डाल देने की सोची और ऐसा ही किया। अब वो दो दिलों के साथ जीते हैं। सभी तस्वीरें स्टोरीपिक से।
विज्ञापन
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
3 of 12
हॉलैंड में रहने वाली एक औरत को तेज पेट दर्द की शिकायत थी। उसने बाद में बताया कि उसे चम्मच-कांटे खाने की लत थी। डॉक्टरों ने उसके पेट से 78 चम्मच निकाले। बाद में इस औरत ने पूरी तरह से रिकवरी कर ली।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
4 of 12
आंख गवां देने के बाद अक्सर डॉक्टर आई ट्रांसप्लांट करवाने के बाद ही उसे ठीक कर पाते हैं। पर मार्टिन जोन्स के साथ ऐसा नहीं किया जा सकता था। क्योंकि उनका चेहरा पिघलते हुए एल्यूमिनियम से जल गया था, तो ऐसे में वो पूरी तरह से अपने चेहरा का लगभग हर हिस्सा गवां चुके थे। ऐसे में डॉक्टरों ने जोन्स के एक दांत को निकालकर उसका आईबॉल बना दिया। उसके ऊपर आईरिस लगा दी। अब वो देख सकते हैं और सामान्य भी दिखते हैं।
विज्ञापन
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
5 of 12
क्या कभी मुंडी अलग होने के बाद धड़ से जोड़ी जा सकती है? ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक बच्चे के सिर को डॉक्टरों ने उसके शरीर से जोड़ दिया। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसे भी ठीक कर लिया गया।
विज्ञापन
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
6 of 12
डैरेके फिडायका के पीठ पर कई बार खंजर घोंपे गए थे। बैक के नीचे का पूरा हिस्सा इस वजह से पैरालाइज हो गया था। उनके केस को ठीक ना किया जा सकने वाला माना जा रहा था। पर डॉक्टरों ने नाक में रहने वाली कुछ ऐसी नसों के सेल्स को पीठ के निचले हिस्से में लगाया जो उनका चलना-फिरना मुमकिन कर सकती थी। वो आखिर में चल पड़े।
विज्ञापन
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
7 of 12
कॉनज्वाइंड ट्विंस को अलग कर पाने और ना कर पाने दोनों ही मामले सामने आते रहते हैं। लक्ष्मी का मामला ऐसा तो नहीं था, पर जब वो जन्मी तभी से उसके शरीर में चार हाथ-पैर ज्यादा थे। 27 घंटे तक चले ऑपरेशन में तीस डॉक्टरों की टीम ने असंभव से इस केस को संभव बना दिया।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
8 of 12
क्या कभी कोई डॉक्टर सिर से आधे दिमाग को निकालने की बात कर सकता है? जेसी हॉल तब बस छह साल की थी जब उन्हें जल्दी-जल्दी दौरे पड़ने लगे थे। जांच से डॉक्टरों ने पता लगाया कि जेसी के बाएं दिमाग में किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा हो रहा है। उन्होंने उसके माता-पिता की इजाजत के बाद उसके दिमाग का आधा हिस्सा ही निकाल दिया। वो आज भी ठीक है और एकदम सही तरीके जी रही है।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
9 of 12
क्या कोई व्यक्ति अपनी ही सर्जरी खुद कर सकता है? अंटार्टिका में फंसे एक सर्जन को अपेंनडिक्स की शिकायत थी। तेज पेट दर्द की वजह से लियोनिड रोगोजोव को ऑपरेट किया गया। लेकिन टीम के वहां से जाते ही वो अकेले पड़ गए और उनका पेट का दर्द फिर शुरू हो गया। दर्द इतना बढ़ा कि उन्होंने बिना एनेस्थिसिया के अपना अपेंडिक्स खुद ही हटा लिया। एक लैंप और शीशे की सहायता से उन्होंने अपना ऑपरेशन खुद ही किया।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
10 of 12
दुनिया की सबसे लंबी सर्जरी कितने लंबे समय तक चली थी, पता है? सबसे लंबी सर्जरी 96 घंटों तक चली है। गरट्रूड लिवानडोस्की को ओवेरियन सिस्ट था। पर ये 130 किलो का सिस्ट था। इसे आम ओवेरियन सिस्ट की तरह नहीं हटाया जा सकता था। इसको हटाने में चार दिनों का समय लगा। पर इसे सफलतापूर्वक हटा लिया गया।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
11 of 12
अंगूठे की जगह कभी पैरों का अंगूठा देखा है? लोगों के हाथ या पैरों में आपने जरूरत से ज्यादा उंगलियां तो देखीं होंगी, पर ऐसा मामला नहीं। जेम्स बायर्ने ने जब अपने हाथ के अंगूठों को खो दिया, तो डॉक्टरों ने उनके पैरों से अंगूठा हटाकर उनके हाथों में लगाने की बात कही। जेम्स को इससे कोई ऐतराज नहीं था। उन्होंने ऐसा ही किया।
13 सबसे आश्चर्यजनक सर्जरी, जब असंभव को बनाया गया संभव
12 of 12
इस तस्वीर को आपने देखा ही होगा। चीन में एक वर्कर के हाथ उसकी कलाई से बुरी तरह कट गए थे। काम के दौरान हुए इस हादसे के बाद डॉक्टरों ने उसकी कलाई को हाथों से जोड़ने के लिए उसे थोड़े दिनों के लिए पैरों से जोड़ दिया। ऐसा इसलिए ताकि उसके टिशूज खराब ना हो। इसके बाद क्या था, इस तरह से इस व्यक्ति को बचा लिया गया।