टोयोटा, कोका-कोला, अमेजन और पता नहीं क्या-क्या। हो सकता आपको इन कंपनियों का लोगो याद हो, पर क्या जानते हैं इनका मतलब भी? इस फोटो-स्टोरी में जानिए।
विज्ञापन
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
2 of 18
टोयोटा। इस कंपनी का लोगो ये तीन एक-दूसरे से जुड़े गोले हैं। ये असल में तीन दिलों को प्रदर्शित करता है। इन तीन दिलों में एक दिल कस्टमर का, एक प्रोडक्ट का और एक तकनीक का जो लगातार मेहनत से हम तक नई चीजें पेश करती है। सभी तस्वीरें लाइफबज से।
विज्ञापन
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
3 of 18
कोका-कोला का लोगो दुनिया के सबसे मशहूर लोगो में से एक हैं। इस लोगो के डिजाइनर का नाम फ्रैंक मेसन था जिनको लगा था कि लोगो में दो 'सी' अच्छे दिखेंगे। इसके लाल और सफेद रंग का मतलब इसके नेचर को दिखाता है। सिंबल और खुशमिजाज रहना, यही इस सिंबल का मतलब है।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
4 of 18
पेप्सी का पुराना लोगो इस फोटो के दाएं तरफ लगा है। बाएं तरफ लगा सिंबल नया है। इस सिंबल को बनाने के लिए कंपनी ने आर्नल असोसिऐट्स को हायर किया था। लेकिन किसी वजह से ये लोगो लीक हो गया और पब्लिक में बताया गया कि ये एक होश उड़ा देने वाली डिजाइन स्ट्रैटजी है। इस लोगो में दा विंची कोड, फेंग शुई, रेनिसां, अर्थ जियोडायनमो और थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी का अनोखा मेल है। ये हर तरह से सही है।
विज्ञापन
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
5 of 18
बीएमडब्यू का डिजाइन उसकी जड़ों को प्रदर्शित करता है। इस कंपनी का इतिहास ऐविशेन से है और इसलिए इसका नीले और सफेद रंग का गोला प्रोप्रेलर को प्रदर्शित करता है। ऐसा प्रोपेलर जो हवा में तेजी से उड़ रहा है। बीएमडब्यू ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में एयरक्राफ्ट इंजिन्स से अपनी शुरूआत की थी।
विज्ञापन
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
6 of 18
एपल के लोगो में उसे पूरा क्यों नहीं रखा गया बता सकते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि इस लोगो को वो ज्ञान का पेड़ मानते हैं
विज्ञापन
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
7 of 18
फेडएक्स का लोगो काफी क्रियटिव है। जरा गौर करें तो देखेंगे कि इसमें ई और एक्स के बीच में जो शेप बन रहा है वो एक तीर का है जो आगे की तरफ बढ़ रही है। ये कंपनी के मिशन को दिखाती है। जो कि है हमेशा भविष्य की तरफ सकारात्मक रवैए से देखना।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
8 of 18
मर्सीडीज का लोगो सबसे दमदार है। कंपनी का मानना है कि चाहें वो क्वालिटी हो या स्टाइल, हर मायने से वो जमीन, आकाश और पानी में सर्वश्रेष्ठ है।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
9 of 18
गूगल के लोगो का मतलब सोचा है कभी? गौर से देखें तो दिखता है कि गूगल के शब्दों में पहले कुछ बेसिक रंग हैं फिर एक सेकेंड्ररी रंग से वो अलग किया गया है। कंपनी लोगो से अपनी सोच को दिखाती है। जिसका मतलब है कि वो किसी तरह के नियमों को नहीं मानते। साथ ही कई रंगों के इस्तेमाल से वो लोगो को मजेदार भी दिखाना चाहते थे।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
10 of 18
एडिडैस के लोगो में आप तीन स्ट्राइप्स को पहाड़ के शेप में देखेंगे। ये सिंबल लोगों को मुसीबतों से बढ़कर आगे बढ़ने की ओर प्रेरित करता है। पहले ये लोगो बस तीन खड़ी स्ट्राइप्स में था, जिसका कोई मतलब नहीं था। फिर इसे टेढे करके इसका मतलब बनाया गया।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
11 of 18
ऑडी के चार गोलो को कौन भूल सकता है? इसे लेने का सपना किसका नहीं होता है? खैर इसके चार जुड़े हुए गोले ऑटो यूनियन कॉनसोर्टियम के चार फाउंडिंग कंपनियों को दिखाते हैं जिन्होंने मिलकर इसे 1932 में खोजा था। ये कंपनियां थी डीकेडब्यू, हॉर्च, वॉन्डरर और ऑडी।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
12 of 18
आईबीएम अपने लोगो से पूरी दुनिया को समानता का संदेश पहुंचाता है। इसकी सफेद लाइनें बराबरी और शांति का प्रतीक हैं।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
13 of 18
फोक्सवेगन का 'वी' शब्द फोक्स का प्रतीक है। जर्मन में इस शब्द का मतलब लोग होते है और 'डब्यू' का मतलब वेगन जिसका मतलब है कार। यानी के लोगों की कार। है ना मजेदार?
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
14 of 18
अमेजन से आप भी खूब ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे। इसका मतलब सोचा कभी? कंपनी के लोगो में ए से जेड की तरफ एक ऐरो जाता है। ये तीर दिखाता है कि आपको यहां ए टू जेड हर चीज मिल जाएगी, जो भी सोचें।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
15 of 18
मॉल्स में जाकर बासकिन रॉबिन्स की आईसक्रीमें तो जमकर खाई होंगी। पर हमेशा लगता होगा कि उसका सिंबल बी और आर को दिखाता है। लेकिन गौर करें तो देखेंगे गुलाबी रंग से जो शब्द नजर आ रहे हैं वो 31 नंबर बनाते हैं जो दिखाते हैं उसके 31 फ्लेवरों को दिखाते हैं जिससे कंपनी ने अपनी शुरूआत की थी।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
16 of 18
वायो के लोगो को देखिए। इसके पहले दो शब्द एनालॉग सिंबल को दिखाते हैं और आखिर के दो बाईनेरी सिंबलों को।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
17 of 18
विकिपीडिया के लोगो पर गौर किया है कभी? वो एक ऐसी दुनिया को दिखाता है जो ऊपर की तरफ से पूरी तरह से बनाई नहीं गई है। ये दिखाता है कि किसी एक जगह पर हम दुनिया के बारे में जितना भी बता दें या भर दें, वो कम ही हैं। हर तरफ से जानकारियों का आना जारी और इसलिए वो कभी खत्म नहीं हो सकती। ये खाली जगह लोगों की ओर से भरी जा रही उसी जानकारियों को दिखाता है।
कभी सोचा क्या है इन नामी ब्रांड के मशहूर लोगो का मतलब?
18 of 18
सिसको के डिजिटल सिग्नल असल में कंपनी के सैन फ्रैनसिस्को वाले ऑफिस के गोल्डन गेट को दिखाती हैं। इसी गेट ने कंपनी के फाउंडरों को इस जगह कंपनी रजिस्टर कराने को प्रोत्साहित किकया गया था।