जानवरों के मर जाने के बाद उन्हें चैन से बैठकर खा जाने वाले जानवरों की भी कमी नहीं होती। ये एक ऐसी ही फोटो-स्टोरी है। सभी तस्वीरें डेली मेल से।
तस्वीरों में देखिए कैसे दरियाई घोड़ा बना शेरों और गिद्धों की खुराक
2 of 6
ये तस्वीरें आई हैं अफ्रीका के जांबिया के साउथ लुआंगवा वैली की हैं। इन तस्वीरों को ली विट्हाम ने खींचा है। ली ने बताया कि एक शेर काफी देर से नदी के किनारे एक मरे हुए हिप्पो के बगल में बैठा हुआ था। वो हिप्पो को खाने के पूरे मूड में था।
तस्वीरों में देखिए कैसे दरियाई घोड़ा बना शेरों और गिद्धों की खुराक
3 of 6
शेरों के बारे में कहा जाता है कि वो कई बार दरियाई घोड़ों को तब अपना शिकार बनाते हैं जब वो अपने इलाके से बाहर होते है। ऐसे में वो उनपर हमला करते हैं।
तस्वीरों में देखिए कैसे दरियाई घोड़ा बना शेरों और गिद्धों की खुराक
4 of 6
इस दरियाई घोड़े को शेर ने काफी पहले ही मृत देखा और उसके पास जाकर ऐसे बैठ गया जैसे अब हिप्पो पर केवल उसका अधिकार है।
तस्वीरों में देखिए कैसे दरियाई घोड़ा बना शेरों और गिद्धों की खुराक
5 of 6
उसने पूरे मन से हिप्पो को खाया। शेर का मुंह लहुलुहान था। लेकिन वो उसे खाता ही चला गया। पेट भर जाने के बाद वो बड़े चैन से वहां से चलता बना।