फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

विज्ञापन
1 of 10
इस लिस्ट में सबसे पहला तथ्य ये है कि बोआ कंस्ट्रिक्टर नाम का सांप दिलों की धड़कनों को पहचानता है। इस बात को टेस्ट करने के लिए डिकिंसन कॉलेज ने एक मरे हुए चूहे को मशीन से निकलने वाली नकली दिल की धड़कनों की आवाज के साथ इस सांप को छोड़ दिया था। बोआ ने ये जरूर सोचा कि ये चूहा जिंदा है और उसे अपने लपेटे में ले लिया। लेकिन थोड़े ही देर में उसे पता चल गया कि धड़कनों की ये आवाज उसकी नहीं है। वो खुद ही चला गया।     सभी तस्वीरें वंडरलिस्ट से।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

2 of 10
क्या आपको पता है कि जापानी सांप जिनका नाम टाइगर कीलबैक और यामाकागशी जहरीले नहीं होते हैं? वो अपना जेहर टोड नाम के एक खास तरह के जहर वाले मेंढक से जहर लेते हैं। टाइगर कीलबैक उनपर हमला करते हैं और उनके गले से जहर लेकर अपने फन में ले लेते हैं।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

3 of 10
हमेशा से कई सांपों के बच्चा पैदा करने का मामला तब भी देखा गया जब उन्हें हर समय कैद में अकेले रखा गया। उन्हें किसी भी साथी से संबंध नहीं बनाने ‌दिया गया। साल 2012 में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पता लगाया कि ढाई से पांच प्रतिशत पिट वाइपर्स प्रजाति के सांप वर्जिन बर्थ देते हैं। पता चला कि इस प्रक्रिया को फैक्यूलेटिव पार्थोजेनेसिस कहते हैं। इस प्रक्रिया में किसी नर सांप के ना मिलने से मादा सांप में मौजूद एक खास तरह की कोशिकाएं अपने आप डबल हो जाती हैं और अंडे बनने लगते हैं।

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

4 of 10
फिलीपीन्स में एक द्वीप है जिसका नाम लुजॉन हैं। ये काफी अजीबोगरीब है, पर इस द्वीप में रहने वाला हर एक शख्स अपने जीवन में एक ना एक बार सांपों से कटे हैं। अब तक यहां छाह लोग सात फुट के विशालकाय पायथन का शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

5 of 10
साल 2009 में कैलिफोर्निया के स्टेनहार्ट अक्वेरियम में रहने वाले सांपों को एक वायरस अटैक कर गया। इसके बाद से उनमें एक खास चीज देखने को मिली। ऐयरवायरस नाम के इस वायरस की वजह से सांपों को बुखार आ जाता है। वो नशे में डूबे होने जैसा व्यवहार करते हैं और खुद के ही बदन से गांठ लगा लेते हैं। इस गांठ को वो हटा नहीं पाते।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

6 of 10
वियतनाम वॉर के दौरान वियतनाम आर्मी अमे‌रिकी सेना से बचने के लिए टनल के राह से सफर करती थीं। जब इस बारे में अमेरिकियों को पता चला तो उन्होंने टनल में चूहे भर दिए। इसका बदला लेने के लिए वियतनाम आर्मी ने उन्हीं टनलों में बैंबू वाइपरों को भर दिया। ये वाइपर जो एक बार काट लें, तो पहले विक्षिप्त, फिर मृत कर देते हैं।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

7 of 10
क्या आपको पता है कि थाईलैंड में बैन कॉक सा नागा नाम की एक कंम्यूनिटी है जिनका शौक है सांपों को पालना। यहां आपको हर घर में सांपों का एक क्रेट मिल जाएगा। इस गांव में हर साल सांपों का मेला लगता है और सांपों से जुड़े हर तरह के खेल दिखाए जाते हैं।

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

8 of 10
चीन के नानचांग में वैज्ञानिक ऐसा सांप देखकर स्तब्‍ध थे जिसके पैर निकले हुए थे। इस सांप को 66 साल की एक महिला डियान ने पाया था। वैज्ञानिकों ने इस सांप की ऑटोप्सी की और परिणाम किन्हीं कारणों से आम नहीं किए।

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

9 of 10
आपको रसेन पिट वाइपर के बारे में भी पता होना चाहिए। ये वो सांप होता है जो किसी को भी बच्चा बना देता है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके काटने के बाद लोग अपनी सेक्स ड्राइव खो देते हैं और उनके दिमाग का संतुलन भी।
विज्ञापन

सांपों से जुड़े 10 सबसे रोचक तथ्य, पढ़कर दंग होंगे आप!

10 of 10
यूएसए के इडाहो में एक घर ऐसा है जिसे सांपों का घर बोला जाता है। इस घर के मालिक को कई सालों बाद पता चला कि जिस जमीन पर उनका घर बना है वो दरइसल एक हाइबरनैकुलम है। ये वो जगह होती है जहां सांप सर्दियों में आराम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें