ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि ये कहानी आपके दिल को न छूए। ये कहानी है कि एक ऐसे पति की जो अपनी पत्नी की पिछले 56 सालों से लगातार सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
2 of 7
चीन के शैंनडॉन्ग प्रांत के लिनयी शहर में रहने वाले डू युआनफा और जाउ युआई की शादी साल 1958 के नवंबर महीने में हुई थी। उन दिनों दू एक कोयले की खान में काम करते थे। तस्वीरें शांघाईलिस्ट से।
विज्ञापन
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
3 of 7
जहां काम करते थे वो जगह उस जगह से दूर थी जहां उनकी पत्नी रहती थी। एक दिन उन्हें काम के दौरान पता चला कि जाउ की तबियत खराब है। डू ने फौरन छुट्टी मांगी और पत्नी के इलाज के लिए भागे।
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
4 of 7
वो जैसे ही वहां पहुंचे उसके कुछ दिनों बाद ही उनकी पत्नी को लकवा हो गया। कई जगहों पर इलाज करवाने के बाद डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया। उन्होंने बताया कि अब वो ठीक नहीं हो सकेंगी। तब उनकी नई -नवेली शादी को बस पांच ही महीने हुए थे।
विज्ञापन
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
5 of 7
इसके बाद कई लोगों ने डू को जाउ को छोड़ देने की सलाह दी। कहा कि वो तलाक देकर दूसरी शादी कर लें और एक नई जिंदगी की शुरूआत करें। लेकिन डू ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह से पत्नी की सेवा में लग गया।
विज्ञापन
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
6 of 7
पत्नी के साथ रहते अब उनको 57 साल बीत चुके हैं। जाउ आज भी बिस्तर पर ही हैं। और डू आज भी उनके साथ वैसे जैसे शादी के फौरन बाद थे। वो जाउ के लिए खाना बनाते हैं, खिलाते हैं और नहलाने से लेकर टॉयलेट ले जाने और हर तरह के काम करते हैं।
सच्चा प्यार : 56 सालों से लकवाग्रस्त पत्नी की देखभाल कर रहा ये आदमी
7 of 7
डू, जाउ को अपनी जिंदगी मानते हैं। वो हर दिन जाउ को धूप में घुमाते भी हैं। उनकी देखभाल को देखते हुए आस-पास के लोग उनकी बहुत इज्जत करते हैं। वहां की सरकार इन दोनों को खाने-पीने का सामान मुफ्त में मुहैया कराती है। चीनी और पूरी दुनिया के सोशल साइट्स पर लोग इनकी कहानी जानकर हैरान हैं।