फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
1 of 7
कहते हैं कि गिरगिट अपने आस-पास के माहौल के मुताबिक रंग बदलता है और उस जैसा रंग ले लेता है, लेकिन ऐसा नहीं है। वे रंग बदलते हैं क्योंकि वे भी शारीरिक, मानसिक और भावात्मक बदलावों से गुजरते हैं।उनकी त्वचा उनके मूड के मुताबिक बदलती है। वे आपस में बातचीत करने के लिए भी रंग बदलते हैं। तापमान और रोशनी का भी असर पड़ता है।
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

2 of 7
कहा जाता है कि इंसानों में पांच इंद्रियां होती हैं। कुछ खास लोगों में छ: इंद्रिइयां होती हैं लेकिन सच यह है कि इंसानों में इससे भी ज्यादा इंद्रियां होती हैं। यह साफ नहीं है कि कितनी, लेकिन 20 के करीब इसकी गिनती है। देखने, सुनने, सूंघने, चखने और छूने के अलावा भूख-प्यास लगना, खुजली होना, दर्द महसूस होना, बिना देखे अपने शरीर के ही किसी भी अंग को छू पाना भी इंद्रियों में ही गिना जाता है।
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

3 of 7
यह भी कहा जाता है कि अगर चिड़िया के घोसले में उसके बच्चों या अंडो को छू लो तो चिड़िया अपने बच्चों के पास भी नहीं आती। लेकिन ऐसा नहीं है। चिड़िया की सूंघने की शक्ति तेज नहीं होती। अगर आप चिड़िया के बच्चे को जमीन पर गिरा देखते हैं और उसे छू लेते हैं तो यह मत सोचिए कि आपको उसे पालना पड़ेगा। उसकी मामं कहीं न कहीं से उस पर नजर रखी होगी और लौट कर उसके पास आ ही जाएगी।

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

4 of 7
बच्चे च्विंग गम न खाएं इसलिए उन्हें यह कह कर बेवकूफ बनाया जाता है कि च्विंग गम को पचाने में सात साल लग जाते हैं जबकि ऐसा नहीं है। च्विंग गम को भी पचने में उतना ही समय लगता है जितना कि पेट में मौजूद बाकी चीजों को। कई लोग तो बड़े होने तक इसी धारना के साथ जीते हैं और च्विंग गम नहीं खाते।
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

5 of 7
लोग कहते हैं कि एक बार जहां बिजली गिर जाए वहां फिर से नहीं गिरती लेकिन यह सच नहीं है। इसकी पूरी पूरी संभावना रहती है कि उसी जगह दोबारा बिजली गिरे। यह बात खुद नासा ने कबूल की है। यह ज्यादातर उसी एक तूफान के दौरान होता है। बिजली की हर एक कड़क में 4 प्रहार पड़ने की संभावना होती है। बिजली ऊंची इमारतों और पेड़ों के जरिए ज्यादा जल्दी जमीन तक पहुंचती है इसीलिए इन्हें ज्यादा खतरा होता है।
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

6 of 7
अगर आप अब तक सोचते थे कि चमगादड़ अंधे होते हैं तो आप गलत थे। बचपन में पढ़ा होगा कि चमगादड़ अपना रास्ता ढूंढने के लिए आवाजों का सहारा लेते हैं, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। चमगादड़ अपनी आंखों की रोशनी के जरिए भी रास्ता ढूंढते हैं। वे रात में भी देख पाते हैं। कुछ लोग मानते हैं कि चमगादड़ रात में वैंपायर बन जाते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। इंसानों की तरह इनके भी चार उंगलियां और एक अंगूठा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये '7 सच' तोड़ देंगे आपके सालों पुराने भ्रम, रह जाएंगे दंग

7 of 7
गोल्ड मछली के लिए कहते हैं कि उसकी याद्दाश्त पांच सेकेंड से ज्यादा नहीं रहती। लेकिन यह भी झूठ है। मछलियों की याद्दाश्त पांच महीने तक रह सकती है। वे भले ही बहुत चतुर न हों लेकिन कुछ मछलियां चिड़ियाओं और मैमल की तरह ही समझदार होती हैं। कुछ मछलियों में चूहों जैसी अक्ल भी होती है। सोर्स-द रिचेस्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें