फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

Fri, 27 Nov 2015 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कभी लड़की, कभी लड़का तो कभी कुछ और... 10 पर्सनेलिटीज बदलने वाली औरत देखी है कभी? जानिए इस औरत के लिए क्यों परेशान हैं डॉक्टर।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

2 of 9
आपको शंकर की सुपरहिट फिल्म 'अपरिचित' तो याद होगी जिसमें हीरो डबल पर्सनेलिटी डिसऑर्डर का शिकार होकर कई हैरतअंगेज काम करता है। ठीक उसी तरह जर्मनी की एक 37 साल की अंधी औरत 10 पर्सनेलिटी बदल सकती है।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

3 of 9
17 साल पहले आंखों की रोशनी खोने वाली एक औरत अचानक लड़के में तब्दील हो गई और मैगजीन तक पढ़ने लगी। डॉक्टरों ने इस बीमारी को मल्टीपल पर्सनेलिटी डिसऑर्डर का नाम दिया जिसमें किसी व्यक्ति पर कई व्यक्तित्व हावी हो जाते हैं और उसे पता तक नहीं चलता।

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

4 of 9
20 साल की उम्र में हुए एक सड़क हादसे में इस औरत की आंखें चली गईं। तब से ये कहीं भी जाने आने और अन्य कामकाज के लिए हैल्पिंग डॉग का सहारा लेती रही है। लेकिन मामला दरअसल उतना सरल नहीं है जितना लग रहा है।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

5 of 9
मामला तब खुला जब महिला को किसी वजह से अस्पताल में भरती होना पड़ा। वहां एकाएक वो एक किशोर लड़के की तरह व्यवहार करने लगी और एक मैगजीन उठाकर पढ़ने लगी। डॉक्टर दंग थे क्योंकि उनके सामने कई सालों तक अंधी रही एक औरत सब कुछ ठीक पढ़ रही थी।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

6 of 9
मामले की तह तक पहुंचने में काफी समय लगा लेकिन राज खुला कि इस महिला पर एक दो नहीं बल्कि दस रूप तक हावी हो जाते हैं। यानी किसी भी समय ये अंधी औरत किशोर, बच्चा, बूढ़ा यहां तक कि सेक्स वर्कर तक में तब्दील हो सकती है और उसे इस बात का अहसास तक नहीं होगा।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

7 of 9
लेकिन पर्सनेलिटी बदलने पर अंधापन कैसे दूर हो सकता है? ये राज तब खुला जब औरत को डिसोसिएटिव आइडेंटिटी डिसऑर्डर से पीड़ित पाया गया। ये डिसऑर्डर शारीरिक नहीं मानसिक है। इसलिए डॉक्टरों ने कहा है कि औरत का अंधापन एक मानसिक बीमारी है।

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

8 of 9
डॉक्टर दावा कर रहे हैं कि औरत दरअसल शारीरिक रूप से नहीं बल्कि मानसिक रूप से अंधी है। सालों पहले हुए हादसे में चोट उसके दिमाग पर लगी और उसी वजह से औरत अंधेपन की शिकार हुई है।
विज्ञापन

10 रूप बदल लेती है एक अंधी औरत, राज जानेंगे तो उड़ेंगे होश

9 of 9
फिलहाल डॉक्टरों का मानना यही है कि औरत के अंधेपन की वजह मनोवैज्ञानिक है। औरत पूरे दिमाग से खुद को अंधा मानती है और वो उसी हादसे के बाद कई रूपों में बदल जाती है जिसका खुद उसे पता नहीं चलता। यानी गिरगिट भी इस औरत के आगे पानी भरेगा।

सोर्स-डेलीमेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें