ये तो आपने सुना होगा कि बंदर की प्रवृत्ति इंसानों जैसी होती है। लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसे जानवर हैं जो इंसानों की तरह ही आपस में हरकतें करते हैं। वेश्यावृत्ति से लेकर एक दूसरे की लड़ाइयां सुलझाने तक में ये समझदार हैं।
विज्ञापन
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
2 of 7
इंसानों की तरह तोते भी अपने बच्चों के नाम रखते हैं। असल में वे हमारी तरह 'राम-श्याम' जैसे नाम नहीं रखते बल्कि वे खास तरह की आवाज निकालते हैं जब उन्हें अपने समूह के किसी खास सदस्य को पुकारना होता है। ये आवाज वो किसी और के लिए नहीं निकालते। यानी कहा जा सकता है कि वे अपने अंदाज वे अपने साथियों के नाम रखते हैं। ऐसा डॉल्फिन्स और कौए भी करते हैं।
विज्ञापन
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
3 of 7
इंसानों की तरह व्हेल मछलियां भी गाना गाती हैं। एस समूह के सभी नर व्हेल मछलियां एक ही जैसा गाना गाते हैं लेकिन जब वे उससे बोर हो जाते हैं तो उनमें से कोई एक अचानक दूसरी ताल में गाने लगता है। बाकी मछलियां उसे ही फॉलो करते हैं। कई बार उस नए गाने में पुराने गाने की भी ताल मिली होती है तो कई बार वो पूरी तरह नया होता है।
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
4 of 7
इंसानी बच्चों की तरह चिंपाजी भी अपनी खास गुड़िया के साथ खेलते हैं। हावर्ड विश्वविद्यालय के शोध में पाया गया था कि छोटे मादा चिंपाजी भी छड़ी, लकड़ी को लेकर गोद में ऐसे झुलाते हैं मानो उनके बच्चे हों। ये लड़की ही उनके लिए उनकी गुड़िया होती है। इंसानी बच्चों की तरह ही मादा चिंपाजी भी उस लकड़ी को प्यार करती हैं, सुलाती हैं, उनके लिए घर भी बनाती हैं।
विज्ञापन
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
5 of 7
कुछ जानवर भी इंसानों की तरह भाषा के व्याकरण को लेकर हमेशा सही रहने की कोशिश करते हैं। वे ये तय करते हैं कि कोई गलती न हो। बंगाल फिंचेस नाम की चिड़िया जब गाना गाती है तो पूरे क्रम के साथ और गुस्सा भी जाती हैं अगर कोई दूसरी चिड़िया उस क्रम को तोड़ दे तो।
विज्ञापन
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
6 of 7
जैसे कई बार इंसानों को अपने झगड़े सुलझाने के लिए किसी तीसरे इंसान की जरूरत होती है वैसे ही चिंपाजियों को भी होती है। दो नर चिंपाजियों के बीच सुलह करवाने कोई उम्रदराज मादा चिंपाजी आती है। वो एक के पास जाती है, उसे पुचकारती है और गुस्सा शांत कराती है। फिर वो दूसरे चिंपाजी के पास जाती है पहले वाले को साथ लेकर। दोनों नर चिंपाजी मादा को पुचकारते हैं और आपस में सुलह करते हैं।
बंदर भी करते हैं वेश्यावृति! इंसानों जैसी है इन 6 जानवरों की फितरत
7 of 7
इंसानों की तरह बंदर भी पैसे की अहमियत समझते हैं और यहां तक कि वेश्यावृति भी। वो समझते हैं कि पैसे देकर वो अपनी पंसद की चीज खरीद सकते हैं। ऐसा एक शोध में साबित किया गया था। इसी शोध में शोधकर्ताओं ने ये भी देखा कि एक बंदर ने एक बंदरिया को पैसे दिए और फिर मादा उसके साथ सेक्स करने को तैयार हो गई। इंसानों की तरह ये बंदरों की वेश्यावृत्ति थी।