चलने वाली मछली और छींकने वाला बंदर देखा है कभी? यहां देखिए
7 of 7
वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड (WWF) ने पांच वर्षों में जीव-जंतुओ और वनस्पतियों की करीब दो ऐसी प्रजातियां खोज निकाली हैं जिनके बारे में दुनिया अनजान थी। खोज अभियान को हिमालय की उस पर्वतीय श्रंखला पर अंजाम दिया गया जो माउंट एवरेस्ट के घने जंगलों, घाटियों और झीलों वाले क्षेत्रों में पड़ती हैं। ये इलाके नेपाल, भूटान, उत्तरी वर्मा, दक्षिणी तिब्बत और उत्तर-पूर्वी भारत में आते हैं। इस खोज अभियान में 133 नए पौधों, 26 प्रकार की नई मछलियों, 10 प्रकार के जल और स्थल में रहने वाले जंतुओं, एक सरीसर्प, एक चिड़िया और एक स्तनधारी जीव मिला है।