भगवान भी किसी किसी इंसान को इतना अलग बना कर भेजता है कि देखने वाला देखता रह जाए। यह है 42 साल का कनई दास जिसका चेहरा कुछ इस तरह का दिखता है।
विज्ञापन
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
2 of 10
हर सुबह कनई रेलवे स्टेशन पर जा कर इस उम्मीद से भीख मांगता है कि उसकी हालत देख कर लोग उसे कुछ पैसे दे देंगे। लेकिन इसके बारे में कुछ और भी खास बात है।
विज्ञापन
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
3 of 10
इसके कई पड़ोसियों के लिए कनई भगवान गणेश का अवतार है। गणेश की तरह इसकी सूड़ भले ही न हो लेकिन लोग इसे भगवान की तरह ही पूजते हैं और भक्ति में इस पर पैसे चढ़ाते हैं।
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
4 of 10
कनई एक दुर्लभ बीमारी का शिकार है जिसके कारण उसके चेहरे की त्वचा नीचे सीने तक लटक आई है और उसकी दाई आंख पूरी तरह गायब हो चुकी है। ये न ढंग से खा पाता है न बोल पाता है। वे कहता है, ''मैं भीख नहीं मांगना चाहता लेकिन मेरी बीमारी की वजह से मुझे कोई नौकरी नहीं मिलती इसलिए अपनी मां का ख्याल रखने केलिए मुझे भीख मांग कर काम चलाना पड़ता है।''
विज्ञापन
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
5 of 10
पश्चिम बंगाल के बरुईपुर के रहने वाले कनई दास बताते हैं कि उनकी यह हालत हमेशा से नहीं थी। पहले उन्हें दोनों आंखों से दिखता था लेकिन पिछले कुछ सालों में मांस का यह लोथड़ा बढ़ गया है। ये जब पैदा हुए थे तो सिर पर एक गांठ सी थी। 9 साल के उम्र तक यह इतनी बढ़ गई कि आंख भी ढकने लगी।
विज्ञापन
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
6 of 10
कनई की ऐसी हालत देख कर उसकी असली मां ने उसे बेदखल कर दिया। कनई रेलवे स्टेशन के कचड़े के डिब्बे से अपना पेट भरने को मजबूर हो गया। तब एक दुकानदार भारती रॉय ने उसका हाथ थामा।
विज्ञापन
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
7 of 10
छ: बच्चों की मां भारती से उसकी यह हालत देखी नहीं गई और उन्होंने कनई को गोद ले लिया। भारती के पति और बच्चों ने उनके फैसले को तो सराहा लेकिन कनई की देखभाल करने से इनकार कर दिया क्योंकि उसकी ऐसी हालत पर कोई उसे छूना भी नहीं चाहता था।
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
8 of 10
वो भारती ही थी जिन्होंने हमेशा उसको खाना खिलाया, नहलाया औऱ देखरेख की। मां बेटे की यह अनोखी जोड़ी सिर्फ उतने पैसे पर जिंदा रहती है जितना कनई को भीख मांग कर मिलता है।
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
9 of 10
भारती कहती हैं कि लोग उसे गणेश समझ कर पैसे दान देते हैं। त्योहार के समय वे औऱ पैसे लुटाते हैं। वे लोग इससे प्यार भी करते हैं और इसका आशीर्वाद भी लेते हैं। भारती और उनके स्वर्गवासी पति कई बार कनई को इलास के लिए डॉक्टरों के पास लेकर गए लेकिन सबने कह दिया कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं।
भीख मांग कर पेट भरता है 'गणेश का अवतार' कहा जाने वाला यह आदमी
10 of 10
कनई को भी उनका लटका हुआ चेहरा बुरा लगता है, हर वक्त जलन और खुजली सी महसूस होती है। उन्हें हर समय दवाइयां लेती रहनी पड़ती हैं ताकि जलन कम हो सके। कनई को फिर भी विश्वास है कि कभी कोई चमत्कार होगा और उसे भी आम इंसानों जैसा चेहरा मिल पाएगा। वे कहते हैं कि वे हर दिन भगवान से प्रार्थना करते हैं और माफी मांगते हैं। वे उम्मीद करते हैं कि उनकी यह बीमारी ठीक हो जाए।