फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब लोग

विज्ञापन
1 of 5
ये हैं संजु भगत। नागपुर में रहने वाले भगत का पेट एक वक्त इतना बढ़ गया था कि उन्हें देखकर ऐसा लगता था कि वो प्रेगनेंट हैं। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती थी। सबको ऐसा लगता था कि उनके पेट में ट्यूमर है। उनका जब ऑपरेशन होने लगा तो पेट में एक और बच्चे का सालों पुराना अविकिससित शरीर मिला। ये उनके जुड़वे भाई का था जो जिंदगी भर उनके पेट में था। उसे निकाला गया।      सभी तस्वीरें ऑडी से।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब लोग

2 of 5
64 साल के थाई गॉक पिछले तीस सालों से सोए ही नहीं हैं। साल 1973 में आए एक बुखार के बाद से थाई कभी सो ही नहीं पाए। वो 11700 रातों से सोए नहीं हैं। उनकी पत्नी बताती हैं कि शराब पीने के बाद भी थाई पिछले 30 से ज्यादा सालों से कभी सो नहीं सके।
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब लोग

3 of 5
दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान सियोची योकोई नाम का जापानी फौजी अपनी बटालियन के साथ 1941 में अमेरिकी क्षेत्र गुआम गया था। जब 1944 में इस क्षेत्र पर अमेरिका ने कब्जा जमा लिया, तब सियोची खुद को बचाने के लिए जंगलों में छिप गए। 28 सालों बाद गुआम के दो लोगों ने उन्हें खोजा। वर्ल्ड वॉर के बाद भी उन्होंने 28 साल छिपकर ही बिता दिए।

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब लोग

4 of 5
मेहरान करीमी नासेरी पिछले 26 सालों से एयरपोर्ट पर ही रह रहें हैं। वो एक ईरानी शरणार्थी हैं जिसे उनके अपने देश से निष्कासित कर दिया गया है। शरण की उम्मीद में उन्होंने कई देशों की कोशिश की, पर बात नहीं बनी।  ऐसे में वो 8 अगस्त, 1988 से चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे के लाउंज में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब लोग

5 of 5

इनका नाम है लोलिटो और ये सब कुछ खा जाने के लिए जाने जाते हैं। वो पेशे से एक फ्रेंच एंटरटेनर हैं। वो मेटल, रबर और ग्लास के सभी तरीकों के आइटमों को खा जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें