फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, जिनका लोगों को पता तक नहीं

विज्ञापन
1 of 11
जरूर जानना चाहेंगे आखिर वो कौन सी जगहें हैं जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं है? इनमें से कई तो मिलिट्री बेस हैं तो कई ऐसी जगहें जहां केवल चुनिंदा लोग ही जाते हैं। 
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

2 of 11
गुप्त स्‍थानों में सबसे पहला नंबर आता है आरएएफ के मेननिथ हिल बेस का। ये ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स बेस है जो नॉर्थ यॉर्कशायर के हैरोगेट में है। इस स्टेशन को देश के आंतरिक सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों के सेंटर के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। यहीं खुफिया कारवाई और स्पेशल जासूसों को नियुक्त किया जाता है।       सभी तस्वीरें टेक्नोक्रेज से।
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

3 of 11
अमेरिकी एमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के बारे में जानना चाहेंगे? द माउंट वेदर नाम की इस जगह को शीत विश्वयुद्ध के दौरान बनाया गया था। सरकार के सभी बड़े प्लान और बड़े अधिकारियों का चुनाव, यहां तक के ट्रांसफर भी यही तय होते हैं।

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

4 of 11
ये है जापान के शिंटो नाम के इलाके में बना द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज। एक ऐसा मंदिर जहां मंदिर के पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है जो वहां का सबसे रॉयल परिवार है। इस मंदिर में जन्म और मृत्यु के चक्र को बखूबी माना जाता है और इसलिए इसे हर बीस साल में तोड़ दिया जाता है। फिर से बनाया जाता है।
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

5 of 11
कोरिया को पूरी दुनिया में रहस्यमयी देश ही माना जाता है। रूम 39 उत्तरी कोरिया की एक ऐसी जगह है जिसे इस देश का सबसे खुफिया स्‍थान माना जाता है। बस कयासें हैं  कि इसके अंदर क्या चलता होगा। कोई कहता है कि इसके अंदर एक संस्‍था काम करती है तो कोई मानता है कि यहां ड्रग्स बनाए जाते हैं।
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

6 of 11
एरिया 51 का नाम सुना है? असल में ये अमेरिका का एक खूफिया बेस है जो एडर्वड्स एयरफोर्स बेस से अलग लेकिन उसके पास ही है। ये इलाका नेवादा टेस्ट एण्ड ट्रेनिंग सेंटर के अंतर्गत आता है।यहां भी कई सीक्रेट प्रोजेक्ट को अंजाम दिया जाता है। मानते हैं कि भविष्य में आने वाली कई फ्लाईंग मशीन का आविष्कार और एलियन टेक्नोलॉजी का प्रयोग यही होता है।
विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

7 of 11
धरती पर अगर कोई सबसे गुप्त क्लब है तो वो व्हाइट जेंटलमेन क्लब। ये सबसे पुराना क्लब है जो लंदन में। इसे 1693 में बनाया गया। इसमें केवल चुनिंदा मर्दों को ही जाने की अनुमति है। डेविड कैमरून यहां जा चुके हैं।

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

8 of 11
ऐसा माना जाता है कि रूस के मॉस्को में मेट्रो टू नाम की एक सीक्रेट मेट्रो है। कहते हैं कि ये मॉस्को अंडरग्राउंड के ठीक सीधे चलती है और बड़ी खुफिया है। कहने वालों का मानना है कि स्टालिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने सारे प्लान यही बनाया करता है। मॉस्को की सरकार ने ना कभी इसके होने को माना है ना नकारा है।

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

9 of 11
क्लब 33। ये जगह डिजनीलैंड में है। एक ऐसी जगह जहां आने की अनुमति तो सबको है, पर लिस्ट इतनी लंबी है कि कहते हैं कि कोई कितने भी सोने के सिक्के दे दे, फिर भी उसका नंबर अगले 14 सालों तक ना आए। 

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

10 of 11
अब जानिए वैटिकन सिटी के सीक्रेट आरकाइव के बारे में। ये जगह बारह सदियों पुरानी है। यहां ईसाई धर्म के सबसे पुराने और सबसे विशेष डीटेल्‍स रखे हुए हैं। सिर्फ और सिर्फ पोप को ही इन्हें पढ़ने और छूने की अनुमति है।

विज्ञापन

दुनिया की 10 रहस्यमयी जगहें, ‌जिनका लोगों को पता तक नहीं

11 of 11
आखिर में जान लीजिए रूस के बैशकोरटोस्तान के मिजोरये को। ये एक मिलिट्री का शहर है। पता नहीं इसके अंदर क्या चलता है। लेकिन कुछ कहते हैं कि यहां वो काम होते हैं जो अमेरीकियों को पसंद नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें