किसी भी शहर का सबसे खास और लोकप्रिय लैंडमार्क उसका घंटाघर होता है। तस्वीरों में देखिए दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
2 of 8
सऊदी अरब के मक्का में बना अबराज अल बेइत दुनिया का सबसे आलीशान घंटाघर है। 601 मीटर की लंबाई के साथ ये दुनिया का सबसे ऊंचा घंटाघर भी है। यही नहीं इस घंटाघर में लगी घड़ी भी सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
3 of 8
लंदन का एलिजाबेथ टॉवर दूसरा सबसे आलीशान घंटाघर है। ये बिगबैन के नाम से भी मशहूर है। इसकी ऊंचाई 96 मीटर है। लंदन आने वाले सैलानियों के लिए ये खास आकर्षण का केंद्र होता है।
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
4 of 8
बर्मिंघम विश्वविद्यालय के चांसलर्स कोर्ट पर जोसफ चैंबरलेन मेमोरियल क्लॉक टॉवर तीसरा सबसे आलीशान घंटाघर है। करीब सौ मीटर ऊंचा ये घंटाघर बेहद खूबसूरत नजर आता है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
5 of 8
विसकॉन्सिन के मिलवॉकी में रॉकवेल ऑटोमेशन हेडक्वॉर्टर्स पर स्थित एलन ब्रेडली क्लॉक टॉवर चौथा सबसे खूबसूरत घंटाघर माना जाता है। इसके चारों तरफ लगी सबसी बड़ी घड़ियों के लिए इसका नाम गिनीज में भी दर्ज है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
6 of 8
स्विटजरलैंड के बर्न में बना जिटग्लोज टॉवर पांचवें नंबर पर है। इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में जेल के घंटाघर के रूप में कराया गया था। अपनी प्राचीन अहमियत और कारीगरी के लिए ये यूनेस्को की विश्व धरोहरों में भी शामिल है।
विज्ञापन
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
7 of 8
टोक्यो के शिबुया में एनटीटी डोकोमो योयोजी स्थित है। 15 मीटर चौड़ा और 240 मीटर ऊंचा ये घंटाघर देखते ही बनता है। खास बात ये है कि इस घंटाघर की रोशनी से मौसम के हाल का अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये हैं दुनिया के सबसे आलीशान घंटाघर, देखते रह जाएंगे
8 of 8
सातवें नंबर पर मिनेसोटा का मिनेपोलिस घंटाघर है। वहीं चेक गणराज्य का प्राग एस्ट्रोनॉमिकल कलॉक टॉवर आठवें नंबर पर है। नौवें और दसवें नंबर पर म्युनिख का राथौस ग्लोकेनस्पील और एथेंस का टॉवर ऑफ विंड है। इन घंटाघरों को इतने खूबसूरत ढंग से बनाया गया है कि आप देखते ही रह जाएंगे।