ऑटोलॉग यूवीकैन एक्स-12 कस्टम (Autologue YouWeCan X-12 ) बाइक एक बार फिर चर्चा में है। केटीएम ड्यूक 390 के इस कस्टमाइज वर्जन को पिछले साल इंडिया बाइक वाइक में पेश किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन
युवराज की खास बाइक की नीलामी, लगाइए आप भी बोली
2 of 5
इस बाइक को पुणे की ऑटोलॉग डिजाइन नाम की कंपनी ने कस्टमाइज किया है। इस बाइक के बारे में बताते हुए युवराज सिंह का कहना है कि मेरी पहली महंगी मोटरसाइकिल कस्टमाइज थी जो कि ऑटोलॉग ने ही डिजाइन की थी। 2015 इंडिया बाइक वीक में युवराज की बाइक नीलाम की जाएंगी। इस बाइक का नाम यूवीकैन एक्स-12 कस्टम मोटरसाइकल है। यह बाइक केटीएम ड्यूक 390 पर आधारित है।
विज्ञापन
युवराज की खास बाइक की नीलामी, लगाइए आप भी बोली
3 of 5
इस बाइक में कई दिलचस्प बदलाव किए गए हैं। रियर सेट फुटपेग्स, सीएनसी कस्टम तेल टंकी, बीएमसी एयर फिल्टर,और एक कस्टम रंग नीला-काला रंग किया गया है।
युवराज की खास बाइक की नीलामी, लगाइए आप भी बोली
4 of 5
ऑस्ट्रियन बाइक कंपनी केटीएम में 48 फीसदी हिस्सेदारी है। केटीएम ड्यूक 390 में 375 सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रॉक इंजन लगा है जो 43 पीएस का पावर देता है। इसका इंधन टैंक 9.5 लीटर का जिसमें 1.5 लीटर इंधन रिजर्व में रहता है।
इस नीलामी से प्राप्त रकम को युवी के यूवीकैन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के लिए इस्तेमाल की जाएगी। पुणे की यह कस्टम कंपनी यूवीकैन बाइक किट भी लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत 49,390 रुपए तक हो सकती है।